फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: मछुआरे ने समुद्र में खोजा रहस्यमयी जीव, भयानक आंखें देखकर डर जाएंगे आप

Tue, 10 May 2022 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मछुआरे ने समुद्र में खोजा रहस्यमय जीव - फोटो : Instagram/rfedortsov_official_account
Mysterious Creature: समुद्र एक ऐसी जगह है जहां कई चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतु मिलते हैं। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु के अलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी मिलती हैं। जीवविज्ञानी समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हैं। समुद्री जीवों पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक आए दिन दुर्लभ जीवों की खोज करते हैं जिनको देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। अब इस बीच समुद्र में एक ऐसा जीव मिला है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस रहस्यमयी जीव की आंखें बेहद डरावनी हैं। 

मछुआरों की जाल में कभी-कभी ऐसी चीजें फंस जाती हैं जिनको पहचानना मुश्किल होता है। अब जाल में एक ऐसी मछली फंसी हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। मछुआरे ने समुद्र में मछली पकड़ने के लिए एक हजारे मीटर से नीचे जाल डाला, तो उसमें एक डरावना जीव फंस गया। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जीव के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
मछुआरे ने समुद्र में खोजा रहस्यमय जीव - फोटो : Twitter @rfedortsov
सोशल मीडिया पर इस रहस्यमयी जीव की तस्वीर वायरल हो गई है। इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह जीव सीधे नरक से निकलकर आया है।  39 वर्षीय फोटोग्राफर और मछुआरे रोमन फेडोर्ट्सोव जो रूस के मुरमांस्क के रहने वाले हैं और समुद्र में मछली पकड़ते हैं। इस दौरान उनको कुछ भी अजीबोगरीब जीव नजर आता है, तो वह उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मछुआरे ने समुद्र में खोजा रहस्यमय जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
रोमन फेडोर्ट्सोव कभी-कभी मछली पकड़ने के लिए समुद्र में 3000 फीट नीचे तक की गहराई में जाल डालते हैं। इस बार उन्होंने 3600 फीट नीचे जाल फेंका था और जब उन्होंने जाल को निकाला तो, एक खतरनाक और रहस्यमयी जीव मिला। 

4 of 5
मछुआरे ने समुद्र में खोजा रहस्यमय जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
बहेद डरावनी है मछली
अभी यह नहीं पता चल पाया है कि यह किस प्रजाति की मछली है। इसकी आंखें बल्ब के आकार की और पीली हैं। इसके अलावा जीभ और मंसूड़े मुंह से लटके हुए हैं। फेडोर्ट्सोव ने मछली की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लोगों से पूछा है कि ऐसी दिखने वाली कोई मछली है या फिर प्रदूषण की वजह ऐसी हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मछुआरे ने समुद्र में खोजा रहस्यमय जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं एक यूजर ने लिखा है कि वे नरक के बेहद पास हैं इसलिए ऐसा दिखते हैं। फेडोर्ट्सोव ने इससे पहले भी समुद्र में कई अजीबोगरीब जीवों को खोजा है। उन्होंने कार्टिलाजिनस मछली को खोजा था जिसे घोस्ट शार्क कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें