Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल लंबे समय से एक रहस्य बना हुआ है। कई रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके रहस्य का पता का नहीं लगा पाए हैं। इस बीच न जाने कितने जहाज और एयरक्राफ्ट इसके भीतर रहस्यमयी ढंग से गायब हो चुके हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है।
अब इस बीच एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उसने बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य को सुलझा लिया है। इस ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का नाम कार्ल क्रुजेलनिकिक है। उनका कहना है कि पानी में कई विमान और जहाज गायब हुए हैं। लेकिन वह कैसे लापता हो गए इसके कोई सबूत नहीं हैं। आइए जानते हैं वैज्ञानिक ने अपने खुलासे में बरमूडा ट्रायंगल को लेकर क्या-क्या कहा है?