स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम
- फोटो : NASA
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के स्पेससूट को लेकर कई बार खतरा जताया गया है, क्योंकि यह 1980 के दशक के पुराने गियर पर निर्भर है। नासा के आधिकारिक दस्तावेज के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतरिक्ष यात्री लुका परमिटानो 2013 के एक मिशन पर गए थे। इस दौरान वह हेलमेट में संभावित रूप से खतरनाक पानी के रिसाव का शिकार हो गए थे।