फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 2007 में धोनी की टीम का निकला था विजय जुलूस, हजारों फैंस हुए थे जमा, देखें उस दिन की 10 तस्वीरें

Thu, 04 Jul 2024 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वनडे विश्व कप में दिग्गजों से भरी भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में टी20 विश्व कप में भारत ने युवा टीम भेजी थी, जिसकी कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। किसी ने भी भारत के चैंपियन बनने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन युवा टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
1 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप अपने नाम किया है। इससे पहले 2007 में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। तब हमने दक्षिण अफ्रीका को नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। जोहानिसबर्ग में खेले गए पहले टी20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। यह 1983 विश्व कप के बाद भारत की पहली विश्व कप ट्रॉफी थी।
विज्ञापन

2 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
ऐसे में धोनी की टीम ने इतिहास रचा था और इस जीत का बड़ा जश्न मनना तय था। इतना ही नहीं इस खिताब को जीतने से कुछ महीने पहले ही टीम इंडिया को 2007 वनडे विश्व कप में मुंह की खानी पड़ी थी। तब वेस्टइंडीज में ही खेले गए वनडे विश्व कप में भारतीय टीम पहले राउंड में बांग्लादेश जैसी टीम से हारने के बाद बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
उस टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ही थे। तब भारतीय टीम को खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। यहां तक कि क्रिकेटर्स के घरों पर भी हमले हुए थे। ऐसे में 2007 टी20 विश्व कप की जीत ने उन सभी गमों को भुला दिया था और देश में खुशियों की लहर आई थी। 

4 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
वनडे विश्व कप में दिग्गजों से भरी भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में टी20 विश्व कप में भारत ने युवा टीम भेजी थी, जिसकी कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। किसी ने भी भारत के चैंपियन बनने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन युवा टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया और भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धोनी की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे।
विज्ञापन

5 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। उस विश्व कप में भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 54 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा ने आखिर में महत्वपूर्ण 16 गेंद में 30 रन बनाए थे।
विज्ञापन

6 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
हालांकि, लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। इमरान नजीर ने 14 गेंद में 33 रन बनाए थे। वहीं, मिस्बाह उल हक अंत तक टिके रहे, लेकिन जीत नहीं दिला सके। वह 20वें ओवर में 38 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया की ओर से आरपी सिंह और इरफान पठान ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि जोगिंदर शर्मा को दो विकेट मिले थे। श्रीसंत को एक विकेट मिला था।
विज्ञापन

7 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
जब भारत ने मुंबई में बस परेड के साथ एमएस धोनी एंड कंपनी की 2007 टी20 विश्व कप जीत का जश्न मनाया, तो हजारों प्रशंसक गर्व और खुशी के साथ खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए सड़कों पर खड़े थे। विक्ट्री मार्च के बाद तब भी भारतीय टीम को वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया गया था। 2007 की चैंपियन टीम के कप्तान रहे धोनी ने तब फैंस को संबोधित किया था और अपने भाषण से सभी फैंस का दिल जीत लिया था।

8 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
धोनी ने तब कहा था- लोग कहते हैं मुंबई एक ऐसा शहर है जो चलते ही रहता है, लेकिन आज हमने मुंबई को एक जगह लेकर आए और उन्हें रोक दिया। तब भारतीय टचीम की बस परेड काफी शानदार रही थी। यह विजय परेड कई घंटों तक चला था और बस ने करीब 25 किलोमीटर का सफर तय किया था। तब भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट से वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थी।

9 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
वहीं, इस बार रोहित एंड कंपनी को तब की तुलना में छोटा रूट मिलe, लेकिन काफी संख्या में फैंस के पहुंचs। भारतीय टीम गुरुवार को बारबाडोस से दिल्ली पहुंची थी, जहां एक होटल में फ्रेश होने के बाद खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उनके साथ नाश्ता भी किया।
विज्ञापन

10 of 10
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC/BCCI
इस दौरान खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री ने संबोधित भी किया और उनसे बातचीत की। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। पीएम ने खुद टीम इंडिया के साथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हमारे चैंपियंस के साथ एक शानदार बैठक! 7, एलकेएम में विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी की और टूर्नामेंट के दौरान उनके अनुभवों पर एक यादगार बातचीत की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें