Six Month Old Girl Mysha Jain Made A World Record: आपने अपने घर में या पड़ोस में नन्हें शिशुओं की बाल सुलभ क्रियाओं पर ध्यान दिया होगा। आमतौर पर 01 माह से 3 माह तक के बच्चे आसपास चीजें पहचानने का प्रयास करते हैं या फिर नींद में कभी हँसते और कभी रोते दिखते हैं। तीन महीने के बच्चे थोड़ा हाव भाव पर प्रतिक्रिया भी देने लगते हैं। दरअसल इन दौरान नन्हे बच्चों की इंद्रियां तेजी से काम करती हैं और वह आपकी बातों पर भी हंसकर या रोकर प्रतिक्रिया देते हैं। इस समय तक वह अपने आसपास के चेहरे को पहचानने भी लगते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई बच्चा तीन महीने की उम्र में 50 से अधिक पशु-पक्षियों को पहचानकर उनके नाम समझ जाए? जाहिर है कि आप हैरान होंगे या इस बात को गलत करार देंगे।
हाल ही में एक तीन महीने की बच्ची अपने इसी अनोखे टैलेंट की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह तीन माह की बच्ची 50 से भी अधिक जानवरों, पक्षियों और फलों को पहचान लेती है। ऐसे में बच्ची का आईक्यू लेवल देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। ऐसे में जब अमर उजाला ने इस बच्ची की मां से बात चीत की तो उन्होंने और भी कई रोचक जानकारियां साझा की।