दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज हर्षित ने जूनियर स्तर से ही कड़ी मेहनत की, लेकिन अकसर नजरअंदाज कर दिए जाते। हालांकि, इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विजयी अभियान में 19 विकेट लेने के बाद वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हर्षित को जब पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल करने की खबर पता चली तो उनके मुंह से यही शब्द निकले, 'दिल्ली में दिल टूट सकता है, पर हमने कभी हौसला नहीं हारा'।
विज्ञापन
2 of 5
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज हर्षित ने जूनियर स्तर से ही कड़ी मेहनत की, लेकिन अकसर नजरअंदाज कर दिए जाते। हालांकि, इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विजयी अभियान में 19 विकेट लेने के बाद वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
3 of 5
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
हर्षित ने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत करने में विश्वास करता हूं लेकिन जब भी आयु ग्रुप की टीम में मेरी अनदेखी होती तो मेरा दिल टूट जाता और मैं अपने कमरे में बैठकर रोता था। मेरे पिता प्रदीप ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। अगर मुझे अभी तक की मेहनत के लिए तीन लोगों का नाम लेना हो तो इसमें मेरे पिता, मेरे निजी कोच अमित भंडारी सर (पूर्व भारतीय और दिल्ली के तेज गेंदबाज) और गौती भैया (गौतम गंभीर) शामिल हैं।'
4 of 5
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
हर्षित ने कहा, 'अगर खेल के प्रति मेरा नजरिया बदला है तो इसका लेना देना बहुत कुछ केकेआर ड्रेसिंग रूम में गौती भैया की मौजूदगी से है जिन्होंने मेरी मानसिकता को बदल दिया। शीर्ष स्तर पर आपको कौशल चाहिए होता है लेकिन हुनर से ज्यादा आपको दबाव से निपटने के लिए दिल की आवश्यकता होती है।'