आज के समय में हर क्षेत्र में नए-नए तकनीकों को विकसित किया जा रहा है। बात अगर कृषि क्षेत्र की हो, तो यहां तरह-तरह की तकनीकें अपनाई जा रही हैं, ताकि खेती के काम को आसान बनाने के साथ-साथ बेहतर उत्पादन हो सके। वैसे अगर आप सोच रहे होंगे कि खेती तो जमीन पर ही संभव है, तो शायद आपको पता नहीं है कि एक देश ऐसा है, जहां दीवारों पर भी खेती की जाती है। धान-गेहूं की खेती के साथ-साथ इस देश में सब्जियां भी दीवारों पर ही उगाई जाती हैं। वैसे यह तकनीक धीरे-धीरे दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है।