फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टी-20 सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या ने दिखाए तेवर, नेट्स में लगाई चौके-छक्के की झड़ी

Tue, 09 Mar 2021 10:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@hardikpandya7
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या महीनों बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने मैदान में जमकर पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक नेट्स में खूब मेहनत कर रहे हैं। 

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जाएगी। हार्दिक ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह नेट्स पर बेहतरीन शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने वीडियो का कैप्शन लिखा, 'तैयारी पूरी।'
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : cricketcomau
हार्दिक के इस वीडियो के पोस्ट होने के नौ घंटे में 30 हजार लोग इसे पसंद कर चुके हैं जबकि हजार से अधिक बार इसे रिट्वीट किया जा चुका है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
कोहली, शास्त्री और बल्लेबाजी कोच की देखरेख में की प्रैक्टिस
पंड्या जब नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे होते हैं तो नेट्स के बाहर कप्तान विराट कोहली, हेड कोच रवि शास्त्री और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ के अलावा ओपनर शिखर धवन इसका जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो के आखिर में हार्दिक को गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए भी देखा जा सकता है। बता दें कि हार्दिक को फिलहाल गेंदबाजी से दूर रखा जा रहा है और उन्हें बतौर बल्लेबाज ही इस्तेमाल किया जा रहा है। उनकी लोअर बैक इंजरी की वजह से टीम किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाह रही है। 

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे पंड्या
इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हार्दिक को स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। हार्दिक ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले 3 टी-20 मैचों में कुल 78 रन बनाए थे जिसमें नाबाद 46 रन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
हार्दिक ने वनडे सीरीज में खेली थी बेहतरीन पारी
ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में हार्दिक ने 90, 28 और नाबाद 92 का स्कोर किया था। भारतीय टीम वनडे सीरीज 1-2 से हार गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें