फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का रहस्य: मौत के बाद क्या होती है कोई दूसरी दुनिया, जानिए रहस्यमयी परलोक के बारे में

Wed, 13 Oct 2021 01:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मौत के बाद क्या होती है कोई दूसरी दुनिया - फोटो : iStock
इस संसार में मृत्य अटल सत्य है जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। लेकिन लोगों के मन हमेशा एक सवाल उठता है कि आखिर मौत के बाद क्या होता है। अगर आत्म होती है, तो कहां जाती है। मौत के बाद मनुष्य का शरीर शिथिल हो जाता है। इस पर पहले कई शोध हुए हैं जो अभी भी जारी है। प्रकृति के कई अनसुलझे रहस्य हैं जिसे सुलझाना अभी भी बाकी है। उन्हीं में से एक है आत्मा और मौत। 

लेकिन महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए बताया है कि आत्मा अमर है जो सिर्फ शरीर बदलती है। उन्होंने कहा कि आत्मा को मारा नहीं जा सकता। जिस तरह मनुष्य पुराने कपड़ों को उतारकर नए कपड़ों को धारण करता है उसी प्रकार आत्मा भी एक समयावधि के बाद एक नया शरीर धारण करती है, लेकिन नए शरीर को धारण करने का मतलब हमेशा इंसान के शरीर से नहीं है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
मौत के बाद क्या होती है कोई दूसरी दुनिया - फोटो : iStock


मौत के रहस्य पर रिसर्च जारी

किसी इंसान की मौत के बाद ऊर्जा, चेतना का क्या होता है? इस तरह के कई सवाल मन में उठते हैं। वैज्ञानिकों ने मौत से जुड़े रहस्यों से कई बार पर्दा उठाने की कोशिशें की है, लेकिन उनको अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। जीवविज्ञान के कई रहस्यों से विज्ञान ने पर्दा उठा तो दिया है, लेकिन मौत से जुड़े कई रहस्य हैं जो अभी भी अनसुलझे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
मौत के बाद क्या होती है कोई दूसरी दुनिया - फोटो : iStock
 
मौत के बाद क्या होता है

माना जाता है कि मौत के बाद दोबारा जन्म लेने में कई साल लगते हैं और कभी-कभी तुरंत नया जन्म हो जाता है। इंसान के कर्म फल भोगने के लिए नए शरीर का इंतजार होता है और तब तक आत्मा को निष्क्रिय रखा जाता है। इंसान के कर्म और संस्कारों के हिसाब से नया जन्म मिलता है। मौत के समय मुनष्य के मन में जैसे भाव रहते हैं उसको उस प्रकार की योनि मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दो तरह की योनियां होती है। पहली पितृ योनि और दूसरी प्रेत योनि होती है। पितृ योनियों में गंधर्व, यक्ष और सिद्ध होते हैं जिसमें माना जाता है कि सिद्ध योनि सर्वेश्रेष्ठ है।
विज्ञापन

4 of 4
मौत के बाद क्या होती है कोई दूसरी दुनिया - फोटो : iStock

अभी भी है ये रहस्य

अभी यह रहस्य बना हुआ है कि मौत के बाद जीवन है या नहीं। ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं जिससे हम पता कर सकें की मौत के बाद जीवन है। कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि मौत के पहले अजीबो-गरीब सपने आते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग मौत के करीब होते हैं, उनके शरीर में एक उत्तेजना प्रणाली सक्रिय हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें