हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार: पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे 'गति शक्ति योजना', जानें क्या है यह मास्टर प्लान
देश में बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान ‘पीएम गति शक्ति योजना’ की शुरुआत करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
पीएनजी
- फोटो : अमर उजाला।
त्योहारों में महंगाई की मार: दिल्ली-एनसीआर में 13 दिन में दूसरी बार बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम
महंगाई की मार एक बार फिर पड़ी है। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एनसीआर में सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी की है। साथ ही रसोई गैस के लिए इस्तेमाल में आने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में भी वृद्धि हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
पिनाहट में बुखार से एक वर्षीय बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुखार का कहर: 24 घंटे में सात बच्चों की मौत, बीमारी से एक महिला की भी गई जान
आगरा के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में मंगलवार को बुखार से सात बच्चों की मौत हो गई है। इसमें फतेहाबाद में एक बच्ची, डौकी में दो बच्चियां और धनौली में दो बच्चियां, पिनाहट और बरहन के एक-एक बच्चे शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर: सीएम योगी आज करेंगे महंत अवेद्यनाथ राजकीय कॉलेज का लोकार्पण, यहां देखें दिनभर का शेड्यूल
पांच दिन के दौरे पर मंगलवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जंगल कौड़िया स्थित महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह परिसर में स्थापित महंत अवेद्यनाथ की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आतंकी अशरफ: आईएसआई ने बनाया था स्लीपर सेल का सरगना, 10 फर्जी पहचान पत्र बनवाए और बदलता रहा ठिकाने
लक्ष्मीगर से गिरफ्तार मोहम्मद अशरफ ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से पाकिस्तानी पंजाब के नरोवाल का निवासी है। वह भारत में सक्रिय स्लीपर सेल का सरगना है। आईएसआई ने उसे त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी वारदात का जिम्मा सौंपा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...