Hottest Places: भारत समेत दुनिया के कई देश इन दिनों भीषण लू और गर्मी की चपेट में हैं। भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज हम दुनिया की पांच ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर इतनी भयानक गर्मी पड़ती है कि किसी की जान भी जा सकती है। यह स्थान इतने गर्म होते हैं कि यहां पर 10 मिनट में इंसान बीमार पड़ सकता है या कुछ घंटों में ही उसकी मौत हो सकती है।
डेथ वैली, कैलिफोर्निया
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की डेथ वैली दुनिया की सबसे अधिक गर्म जगहों में शामिल है। यहां पर 10 जुलाई 1913 में सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड बना था। उस समय डेथ वैली के फरनेस क्रीक नामक जगह पर अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। फिलहाल यहां पर 37 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। यहां पर गर्मी की कई वजहें हैं जिनमें सूरज की गर्मी, घाटी में गर्म हवाओं का बाहर नहीं जा पाना और फंसकर घूमते रहना है। इसके साथ ही इसके आसपास रेगिस्तान मौजूद हैं, जहां से गर्म हवाएं आती हैं। यहां के जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है, जिनकी वजहों से डेथ वैली में जानलेवा गर्मी पड़ती है।