फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: मिलर के कैच को लेकर हो रहे विवाद पर पहली बार बोले सूर्यकुमार; विराट के साथ ट्रेनिंग की वजह भी बताई

Tue, 02 Jul 2024 12:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैच के बारे में पूछे जाने पर सूर्या ने कहा- हमारे फील्डिंग कोच दिलीप सर ने कहा है कि सूर्या, विराट (कोहली), अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को हमेशा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फील्डिंग करनी चाहिए, जहां गेंद के जाने की सबसे ज्यादा संभावना है।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और सूर्यकुमार - फोटो : ICC/BCCI/IPL
भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया है। हालांकि, इस जीत में जितना योगदान भारतीय तेज गेंदबाजों का रहा, उससे कहीं ज्यादा योगदान सूर्यकुमार यादव के 20वें ओवर में लिए गए डेविड मिलर के कैच का भी रहा। सूर्या ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर गेम अवेयरनेस दिखाते हुए बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लपका था। उन्होंने दो प्रयास में कैच पूरा किया था। इस कैच की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। हालांकि, कुछ लोग हैं जो उनके कैच को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह कैच नहीं बल्कि छक्का था। इस विवाद पर और उस कैच पर सूर्या ने बयान दिया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में सूर्या ने बताया कि वह हमेशा विराट कोहली के साथ ट्रेनिंग क्यों करते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI
सूर्या ने बताया फील्डिंग कोच का मैसेज
कैच के बारे में पूछे जाने पर सूर्या ने कहा- हमारे फील्डिंग कोच दिलीप सर ने कहा है कि सूर्या, विराट (कोहली), अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को हमेशा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फील्डिंग करनी चाहिए, जहां गेंद के जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। मैंने जो कैच लपका, मैंने हवा के आधार पर कई मैदानों पर इसका अभ्यास किया है। मैं कल थोड़ा वाइड खड़ा था क्योंकि हार्दिक और रोहित भाई ने वाइड यॉर्कर के लिए फील्डिंग लगाई थी और (डेविड) मिलर ने सीधा हिट किया था। मेरा दिमाग साफ था कि कैसे भी करके कैच पकड़ना है।
विज्ञापन

3 of 6
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI
'रोहित को गेंद फेंकने वाला था'
रोहित भाई आमतौर पर कभी लॉन्ग-ऑन पर खड़े नहीं होते, लेकिन उस समय वह वहां थे। इसलिए जब गेंद आ रही थी, एक सेकंड के लिए मैंने उन्हें देखा और उन्होंने मुझे देखा। मैं दौड़ा और मेरा लक्ष्य गेंद को पकड़ना था, अगर रोहित करीब होते, तो मैं गेंद उनकी ओर फेंकता, लेकिन वह करीब नहीं थे। उन चार-पांच सेकेंड में जो कुछ भी हुआ, मैं उसे बयां नहीं कर सकता। इसके लिए मुझे जितनी प्रतिक्रिया मिल रही है, लोग कॉल कर रहे हैं, मैसेज कर रहे हैं, मेरे फोन पर हजार से ज्यादा मैसेज हैं। यह कैच पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मैं आभारी हूं कि मैं खेल के उन पांच सेकंड में वहां था।

4 of 6
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI
'मैंने बाउंड्री रोप को नहीं छुआ'
जब मैंने गेंद को बाहर की ओर धक्का दिया और कैच लिया, तो मुझे पता था कि मैंने रस्सी को छुआ नहीं है। केवल एक चीज जिसके बारे में मैं सतर्क था, वह यह थी कि जब मैंने गेंद को वापस पकड़ा, तो मेरे पैर रस्सी को न छुएं। मुझे पता था कि यह एक सही कैच था। अंत में कुछ भी हो सकता था। अगर गेंद छह के लिए गई होती, तो समीकरण पांच गेंद में 10 रन का होता। हम तब भी जीत सकते थे, लेकिन फिर अंतर अलग होता।

किस तरह फील्डिंग प्रैक्टिस करते हैं सूर्या?
सूर्या ने कहा- मैच से एक दिन पहले हम एक अच्छा ट्रेनिंग सेशन रखते हैं। इसमें 10-12 मिनट तक हमारे पास 10 से अधिक हाई कैच, फ्लैट कैच, डायरेक्ट हिट, स्लिप कैचिंग होती है। यह एक दिन का अभ्यास नहीं है, मैं आईपीएल के दौरान, द्विपक्षीय सीरीज के दौरान इस तरह के कैच का अभ्यास करता हूं। फाइनल का कैच वर्षों से की गई कड़ी मेहनत का इनाम था। बेस्ट फील्डर के मेडल की शुरूआत ने सुनिश्चित किया है कि हर कोई मैदान पर कुछ अतिरिक्त करना चाहता है, चाहे वह एक या दो रन बचाना हो जिससे फर्क पड़ता है। यह एक अच्छी पहल है। पदक देने वाले लोग हमें अधिक प्रेरणा देते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI
विराट को लेकर सूर्या का बयान
विराट कोहली के बारे में पूछे जाने पर सूर्या ने कहा- वह मैच में ऊर्जा के पावरहाउस हैं। अगर आप देखो तो फाइनल तक चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी वह चाहते थे, लेकिन जिस तरह से वह मैदान पर खुद को लेकर चल रहे थे, वह देखना शानदार था। वह टीम गेट-टुगेदर, अभ्यास सत्र, सभी में भाग ले रहे थे। 2022 में जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की, तो मैंने द्विपक्षीय सीरीज और फिर विश्व कप के दौरान अधिकांश बल्लेबाजी उनके साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI
इसलिए विराट के साथ करते हैं ट्रेनिंग
मुझे तब अहसास हुआ कि अगर मुझे विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करनी है, तो मुझे उनकी फिटनेस से मेल खाना होगा क्योंकि वह गैप में एक गेंद को पुश करके दो रन तेजी से लेते हैं और फिर वह चौका मारते हैं। मैंने स्ट्रेंथ कोच सोहम देसाई से कहा था कि अभ्यास के दौरान मैं भी उनके साथ ही अभ्यास करना चाहता हूं। क्योंकि कभी-कभी ऐसे दिन होते हैं जब मुझे ट्रेनिंग करने का मन नहीं करता या मेरा शरीर थका हुआ होता है या मानसिक रूप से मैं तैयार नहीं होता हूं। ऐसे में उन्हें देखकर 40 मिनट जिम में आसानी से बीत जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें