फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर हुआ बवाल, रातभर सिसकती रही दुल्हन और अगले ही दिन छोड़ दिया ससुराल

Wed, 30 Jan 2019 06:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फाइल
आगरा के रहने वाले सुरेश मिश्रा के बेटे धीरज की शादी 22 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से फिरोजाबाद की रहने वाली तनु से हुई थी। 23 जनवरी को विदाई के बाद वो अपने ससुराल आ गई, लेकिन शादी की पहली रात ही दुल्हन को दूल्हे के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली कि उसने हमेशा-हमेशा के लिए ससुराल छोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
यह हैरान कर देने वाला मामला आगरा के बाह तहसील के अशोक नगर का है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद अपने घर आने के बाद से ही धीरज और उसके माता-पिता एक कमरे में कैद हो गए थे। दो दिन के बाद जब पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  
विज्ञापन

3 of 6
पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, लेकिन अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद सारे लोग हैरान रह गए। रिश्तेदारों ने बताया कि धीरज और उसके माता-पिता की इन्हीं हरकतों को देखकर दुल्हन यहां से चली गई होगी। 

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
दरअसल, धीरज मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसके माता-पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। धीरज के विक्षिप्त होने की बात जब नई नवेली दुल्हन तनु को पता चली तो उसने अगले ही दिन मायके वालों को इसकी सूचना दी और हमेशा-हमेशा के लिए अपने घर चली गई। 
विज्ञापन

5 of 6
Mental Hospital Agra - फोटो : Social media
2 दिन तक कमरे में बंद रहने के बाद धीरज और उसके माता-पिता की हालत बेहद खराब हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और बाद में उन्हें आगरा के मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Demo - फोटो : Demo
जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जुलाई में धीरज और तनु की सगाई हुई थी। उस समय भी धीरज की तबीयत खराब दिखी थी, लेकिन तब किसी ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। हालांकि अचानक परिवार के सभी लोगों की मानसिक स्थिति कैसे खराब हो गई, ये किसी को समझ नहीं आ रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें