फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब खरगोश बम लेकर चिड़ियाघर में घुस गया..., पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पति - सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना,
बैटरी फट जाएगी।

पत्नी - आप चिंता ना करें,
मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - 15 फलों के नाम बताओ।

पप्पू - आम, केला, अमरूद।

टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।

पप्पू - एक दर्जन केले।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का लड़की को फोन करता है....

लड़का - कहां हो?

लड़की - मॉम डैड के साथ डिनर कर रही हूं 5 स्टार होटल में
घर पहुंच के बात करती हूं। तुम कहां हो?

लड़का - जिस भंडारे में तू खा रही है मैं वहीं तेरे पीछे वाली लाइन
में परोस रहा हूं। पूड़ी चाहिए हो तो बता देना। 

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
कंजूस महिला दुकानदार से - ऐसा साबुन दो जो कम घिसे और
नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाए।

दुकानदार नौकर से - मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति ने ऑफिस से पत्नी को फोन किया - हेलो खाने में क्या है?

पत्नी - जहर।

पति - तो फिर एक काम करना तुम खा कर सो जाना, मैं देर से आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
खरगोश बम लेकर चिड़ियाघर में घुस गया,
और जोर से चिल्लाया, तुम सबके पास यहां से
निकलने के लिए केवल एक मिनट का टाइम है।

उसकी बात सुनकर कछुआ बोला -
वाह रे खरगोश, सीधे बोल ना कि मैं ही टारगेट हूं।
बचपन की हार का बदला लेने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें