फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: नेता लोग क्यों पहनते हैं सफेद रंग के कपड़े? पप्पू ने बताई ये मजेदार वजह

Thu, 02 Sep 2021 06:23 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


टीचर - बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?

छात्र - नील आर्मस्ट्रोंग ने।

टीचर - दूसरा कदम किसने रखा था?

छात्र - दूसरा भी उसी ने रखा होगा।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
डॉक्टर - तुम्हें दवा 10 बजे लेने को कहा था, 
तुम 5 बजे ही क्यों ले लेते हो?

पप्पू - क्योंकि दुश्मन पर तब वार करना चाहिए,
जब वो इसके लिए तैयार ना हो।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।

मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि

तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - ये रैगिंग किसे कहते हैं?

पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती  गिफ्ट मांगती हो ना, 
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दादा (पोते से) - तेरी टीचर आ रही है,
जा छुप जा।

पोता - पहले आप छुप जाओ, आपकी
मौत के बहाने मैंने दो हफ्ते की छुट्टी ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू गप्पू आपस में बात करते हुए

गप्पू - यार पप्पू नेताओं के कपड़ों का रंग
सफेद क्यों होता है?

पप्पू - अरे ताकि दल बदलने पर भी कपड़े 
ना बदलने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें