फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस शहर में मुफ्त में मिलता है इंटरनेट, फ्री Wi-Fi Hotspots के मामले में बनाया रिकॉर्ड

Fri, 12 Nov 2021 12:11 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इस शहर में मुफ्त में मिलता है इंटरनेट (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
आज के समय में इंटरनेट जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। घर, ऑफिस हो या फिर कोई पब्लिक प्लेस, इंटरनेट हर किसी के काम को आसान बना देता है। ऐसे में अगर लोगों को फ्री में Wi-Fi मिल जाए तो क्या कहना। फ्री का Wi-Fi  हर किसी को पसंद होता है। लोग हर जगह मुफ्त का Wi-Fi लेने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जो लोगों फ्री में वाई फाई देता है? जी हां, दुनिया में मैक्सिको सिटी ऐसा शहर है, जहां सबसे ज्यादा मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस शहर ने फ्री वाई फाई के मामले में दुनिया भर में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। हाल ही में इस शहर का नाम सबसे ज्यादा फ्री Wi-Fi Hotspots होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
इस शहर में मुफ्त में मिलता है इंटरनेट (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल बंद थे, तब शहर में हॉटस्पॉट्स और बढ़ाए गए थे ताकि छात्र अपनी ऑनलाइन पढ़ाई आराम से कर सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्सिको सिटी में करीब 21 हजार 500 हॉटस्पॉट्स मौजूद हैं, जिसका लाभ शहर के 90 लाख लोगों को मिलता है। ये वाई फाई हॉटस्पॉट्स मुख्य रूप से सार्वजनिक वाहनों में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इस शहर में मुफ्त में मिलता है इंटरनेट (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
सबसे ज्यादा हॉटस्पॉट्स उपलब्ध कराने के लिए मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शीनबैम को अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने का फैसला लिया। खास तौर पर उन छात्रों को इंटरनेट पाने का अधिकार उन्होंने दिया, जिनके घर पर कनेक्शन नहीं था, वे पब्लिक फ्री हॉटस्पॉट्स पर आकर अपना काम कर सकते थे।
विज्ञापन

4 of 4
इस शहर में मुफ्त में मिलता है इंटरनेट (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
एक ओर जहां मैक्सिको में बिना किसी शर्त के फ्री वाई फाई दिया जा रहा है, वहीं दुनिया में कई जगह ऐसी भी हैं जहां इंटरनेट देने से पहले कुछ मजेदार शर्तें रखी जाती हैं। अमेरिका के सैक्सस में मौजूद एक थाई रेस्टोरेंट की दीवार पर Wi-Fi Password लिखकर चिपकाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जो कुछ भी खाते हैं उस डिश की फोटो क्लिक करके अपलोड कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, एक और थाई रेस्टोरेंट में ही लोगों को Wi-Fi Password पाने के लिए गणित का एक लंबा-चौड़ा समीकरण सुलझाना पड़ता है। इस समीकरण का उत्तर ही पासवर्ड था, जिसका इस्तेमाल वहां पर आने वाले कस्टमर्स कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें