फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Sun, 21 Nov 2021 02:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
धरती रहस्यों से भरी हुई है जिनके बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश में जुटे हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों के बारे में पता तो लगा लिया है, लेकिन अभी भी कई रहस्यों से पर्दा नहीं उठ सका है। आईए जानते हैं एक ऐसे ही अनसुलझे रहस्य के बारे में जो हजारों साल से बरकरार है। 

फ्रांस के बरगंडी प्रदेश में एक रहस्यमयी जगह है जो आज भी अनसुलझा सवाल है। देश के टोनेरे नामक शहर में जमीन से हर सेंकेड 300 लीटर से अधिक पानी निकल रहा है। हजारों साल से लगातार निकल रहा पानी आज भी रहस्य है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने आज तक इसके स्त्रोत का पता नहीं लगा पाया है। इस निकलने वाले पानी के स्त्रोत की जानने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अब यह बड़ा सवाल है कि आखिरी धरती से लगातार निकल रहे इस पानी का स्त्रोत क्या है। 
विज्ञापन

2 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

लगातार निकलता है पानी

फ्रांस के शहर में टोनेरे में जमीन से निकलने वाले इस पानी को फॉसे डियोनी स्प्रिंग के नाम से लोग जानते हैं। फॉसे डियोनी स्प्रिंग से हर सेकेंड धरती से 300 लीटर पानी निकलता रहता है। बारिश की मौसम की बात करें, तो यहां से 3000 लीटर से अधिक पानी प्रति सेकेंड निकलता है। बरसात में आखिर अचानक इतना अधिक पानी कहां से आने लगता है? वैज्ञानिक आज तक इस रहस्य का भी नहीं पता लगा पाए। 
विज्ञापन

3 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
फ्रांस के लोग इस रहस्यमयी झरने को भगवान का चमत्कार मानते हैं। कहा जाता है कि रोमन लोग इस झरने का पानी पीते भी थे। 17वीं सदी के दौरान इस झरने में स्नान भी करते थे। इसके बाद 18वीं सदी में वैज्ञानिकों ने इस झरने के स्त्रोत के बारे में जानने की कोशिश की, तो पता चला कि इस झरने में तलहटी नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
... तो कोई नहीं लौटा वापस
फॉसे डियोनी स्प्रिंग झरने का स्त्रोत खोजने की बहुत कोशिश की गई। बताया जाता है कि इस झरने के अंदर जो भी गया वह लौटकर नहीं आया। इस स्त्रोत को खोजने गए लोगों की इसमें डूबने से मौत हो गई। इसमें गए कई गोताखोरों की भी मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें