दुनिया में हमारे आस-पास कई घटनाएं होती हैं, लेकिन उनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। हम सभी बचपन से ही बारिश और ओस की बूंदों को देखते आ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर ये बूंदे गोल ही क्यो होती हैं? जैसे लगता है कि उनको किसी सांचे में ढाला गया हो। अगर पानी को किसी चीज में डाल दें, तो वह उसके आकार में ही ढल जाता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये बूंदें गोल ही क्यों होती हैं। आईए जानते हैं कि बारिश और ओस की बूंदें आखिर गोल आकार की ही क्यों होती हैं।
आपने बचपन में जब फिजिक्स की पढ़ाई की होगी तो आपको पृष्ठ तनाव के बारे में जरूर पढ़ाया गया होगा, लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक की वजह क्या है यह कभी जानने की कोशिश नहीं की गई। बारिश की बूंदों के गोल होने की वैज्ञानिक वजह भी है।