पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों की बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए सही कार चुनने में मदद करने के लिए, हम यहां एआरएआई द्वारा प्रमाणित सर्वश्रेष्ठ रेंज वाले वाहनों की एक सूची दे रहे हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग हर हफ्ते नए रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में तेल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं। ईंधन की इन आसमान छूती कीमतों के साथ भारत में वाहन चालकों को एडजस्ट करने में मुश्किल हो रही है। कीमतों में बढ़ोतरी से निपटने और व्यक्तिगत गतिशीलता को अपने किफायती स्तर पर रखने के लिए 'कितना देती है' या 'माइलेज क्या है' जैसी विज्ञापन की लाइनें अब और ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। नए जमाने की कुछ कारें और दोपहिया वाहन बेहतर माइलेज देते हैं। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों की बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए सही कार चुनने में मदद करने के लिए, हम यहां एआरएआई द्वारा प्रमाणित सर्वश्रेष्ठ रेंज वाले वाहनों की एक सूची दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai के Grand i10 Nios का डीजल वेरिएंट एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में सबसे अच्छा माइलेज देता है। Hyundai Grand i10 Nios इस सेगमेंट में डीजल इंजन के साथ पेश किए जाने वाली बहुत कम कारों में से एक है। एआरएआई के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस कार का डीजल वेरिएंट 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट में 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक की ARAI सर्टिफाइड माइलेज मिलती है।
विज्ञापन
3 of 13
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी भारत में उन कार निर्माताओं में से एक है जो कुछ बेहतरीन माइलेज वाली कारों की पेशकश करने के लिए जानी जाती है। मारुति नई स्विफ्ट को सिर्फ पेट्रोल वर्जन में पेश करती है। मारुति स्विफ्ट का मैनुअल वेरिएंट 23 किमी प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज देता है। जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में 23.76 किमी प्रति लीटर की एआरएआई प्रमाणित माइलेज मिलती है।
4 of 13
Hyundai i20 hatchback
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Hyundai की i20 सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसकी वजह यह है कि इस कार में न सिर्फ शानदार फीचर्स मिलते हैं, बल्कि इसका माइलेज भी जबरदस्त है। ARAI के मुताबिक Hyundai i20 डीजल वेरिएंट में 25.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। जबकि पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की रेंज 20.35 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
5 of 13
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Baleno
ह्यूंदै i20 के माइलेज को हाल के दिनों में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक Maruti Baleno द्वारा चुनौती दी जा सकती है। Maruti Baleno सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाती है। इस कार का मैन्युअल ड्यूलजेट वेरिएंट 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। एआरएआई के अनुसार, स्टैंडर्ड मैनुअल वेरिएंट भी 21 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है। मारुति सुजुकी जल्द ही बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट भारत में खरीदारों के लिए अधिक लोकप्रिय और किफायती विकल्पों में से एक है। माइलेज के मामले में Hyundai Aura सबसे बेहतरीन पेशकश में से एक है। एआरएआई के आंकड़ों के मुताबिक ऑरा का डीजल मैनुअल वेरिएंट 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। इसका एक सीएनजी वेरिएंट भी है जो 28 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देता है। हालांकि ऑरा के पेट्रोल मैनुअल वर्जन का माइलेज 21 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
7 of 13
Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti
Maruti Dzire
मारुति डिजायर सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल है। मारुति इस कार को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश करती है। डिजायर का मैनुअल वर्जन 23.26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन में 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस सेगमेंट में पेट्रोल कारों में मिलने वाला मारुति डिजायर का माइलेज Hyundai Aura से बेहतर है।
8 of 13
2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
Kia Sonet
किआ सोनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी इस समय भारत में सबसे ज्यादा मांग वाली कारों में से एक है। माइलेज के मामले में सेगमेंट पर राज करने वाली एसयूवी Kia Sonet है। ARAI के मुताबिक, यह एसयूवी अपने डीजल वेरिएंट में 24 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा की रेंज देती है। वहीं इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किलोमीटर प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज देता है।
9 of 13
Hyundai Venue
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Venue
Hyundai की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue इस सेगमेंट की उन चुनिंदा कारों में से एक है, जो पेट्रोल के अलावा डीजल वेरिएंट में भी पेश की जाती है। वेन्यू की माइलेज 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो कि सोनेट से थोड़ा कम है। Hyundai Venue को भी iMT तकनीक के साथ पेश किया गया है, ऐसा करने वाली Kia Sonet के बाद यह सिर्फ दूसरी एसयूवी है।
10 of 13
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा का दबदबा है। न सिर्फ सेल्स या फीचर्स के लिहाज से, बल्कि इसके माइलेज के मामले में भी यह काफी शानदार है। डीजल मैनुअल वेरिएंट में क्रेटा 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह किआ सेल्टोस से थोड़ा ज्यादा है।
11 of 13
Hyundai Verna facelift
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Verna
प्रीमियम सेडान सेगमेंट में, Hyundai Verna अपने माइलेज के कारण पसंदीदा विकल्पों में से एक बनी हुई है। डीजल मैनुअल वेरिएंट 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि पेट्रोल मैनुअल में 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। Verna 2020 का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन बेहतर हैंडलिंग के साथ अच्छा परफॉर्मेंस देता है।
12 of 13
Honda City 2020
- फोटो : Honda
Honda City
होंडा की लोकप्रिय प्रीमियम सेडान कार सिटी बेहतरीन कंफर्ट के साथ-साथ बढ़िया माइलेज देती है। होंडा सिटी कार का माइलेज डीजल मैनुअल वेरिएंट के लिए 24 किलोमीटर प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा है।
Maruti Ciaz
मारुति सुजुकी सियाज ने अब तक 3 लाख यूनिट की बिक्री की है, जो भारत में सबसे तेजी से बढ़ती प्रीमियम सेडान कार बन गई है। Hyundai Verna या Honda City के उलट, Maruti Ciaz को सिर्फ पेट्रोल वर्जन में पेश किया जाता है। और इस सेगमेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सियाज बेहतर माइलेज देती है। मारुति सियाज का मैनुअल वेरिएंट 20.65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। जबकि ऑटोमैटिक वर्जन लगभग 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।