भारत में मई-जून का महीना भीषण गर्मी के दौर वाला होता है, जहां देश के अधिकतर राज्यों का तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है। एक समय तो ऐसा भी आ जाता है जब एयर कंडीशनर भी राहत नहीं मिल पाती है। गर्मियों में उच्च तापमान के कारण होने वाले जोखिमों से बचने के लिए लोग ठंडे प्रदेशों में घूमने जाते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई ऐसे देश भी हैं जहां मई-जून के महीने भी कड़ाके की ठंड होती है। इतनी ठंड कि लोगों को ब्लोवर और हीटर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं तो आइए जानते है कि इन दिनों दुनिया के किन जगहों पर ठंड होती है जहां पर मई-जून के महीनों में भी लोग बर्फबारी का आनंद लेते हैं?