फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीट पर मतदान शुरू, कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज

Mon, 13 May 2024 07:41 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनााव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 96 लोकसभा सीट पर 1717 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उधर, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल दिया है। उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी में नामांकन करेंगे तो रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, आईपीएल में बंगलूरू ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव Live: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीट पर मतदान शुरू 
19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीट पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान करेंगे। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम: देश के ज्यादातर हिस्सों में 16 तक भारी बारिश की चेतावनी
देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिण भाग में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश समेत आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तक में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। कई जगहों पर आंधी और तूफान का असर देखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
वाराणसी में पीएम के रोड शो की चल रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव: PM के रोड शो में आज दिखेगी मिनी इंडिया की झलक, काशी कोतवाल की अनुमति के बाद करेंगे नामांकन
शंखनाद, डमरुओं के निनाद और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी की सड़कों पर रोड शो निकालेंगे। इसमें लघु भारत और यूपी की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। 13 मई को शाम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू होगा, जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 4 - फोटो : अमर उजाला
96 सीटें, 1717 उम्मीदवार, शाम छह तक मतदान; चौथे चरण के चुनाव की खास बातें
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। चौथे दौर में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग होनी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सीतापुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर हत्याकांड: अनुराग ने नहीं बड़े भाई अजीत ने की थी 6 हत्याएं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा  
पुलिस ने पल्हापुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड अनुराग के बड़े भाई अजीत सिंह ने ही अंजाम दिया था। तफ्तीश में तथ्य उजागर हुए हैं कि संपत्ति विवाद में अनुराग, उसकी पत्नी प्रियंका व तीन मासूमों के साथ मां सावित्री की भी हत्या कर दी। हालांकि अभी जांच में कुछ और चीजें भी सामने आ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
Dornier-228 aircraft - फोटो : ANI
मालदीव के रक्षा मंत्री बोले- भारत से दान में मिले विमानों के लिए हमारे पास पायलट नहीं
मालदीव को भारत से उलझना महंगा पड़ रहा है। दरअसल, द्वीप राष्ट्र के रक्षा मंत्री के रक्षा मंत्री घासन मौसून ने माना है कि उनकी सेना के पास अभी एक भी पायलट ऐसा नहीं है जो भारत की ओर से मदद के लिए दिए गए तीन विमानों को उड़ाने में सक्षम हो। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कहने पर भारत ने कुछ दिनों पहले अपने 76 सैन्यकर्मियों को वापस बुला लिया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
RCB vs DC: बेंगलुरु ने लगातार पांचवां मैच जीता
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। उसके 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं। दिल्ली पर जीत के साथ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु को आखिरी मैच 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में ही खेलना है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
आदि कैलाश... - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा आज से, पहले जत्थे में 49 श्रद्धालु
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था सोमवार सुबह आठ बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। पहले जत्थे में 32 पुरुष और 17 महिलाओं समेत 49 यात्री शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
आज रायबरेली में संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल गांधी और प्रियंका
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 13 मई को रायबरेली में संयुक्त सभा करेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल व प्रियंका सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड, हनुमान गढ़ी महाराजगंज में व 12 बजे गुरुबक्सगंज, हरचंदपुर में संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
रूस-यूक्रेन - फोटो : एएनआई
यूक्रेन में रूस ने नौ गांवों पर किया कब्जा
रूस ने यूक्रेन की उत्तरी सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं और यूक्रेन के नौ गांवों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने चेतावनी दी है कि उत्तरी खारकीव क्षेत्र में तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं। रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने नौ गांवों पर कब्जा कर लिया है। रूस के हमले को देखते हुए यूक्रेन ने बॉर्डर इलाकों से सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें