फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3: जल्द ही रवाना होने वाला है भारत का चंद्रयान 3 मिशन, ये है उसकी पूरी रूपरेखा

Wed, 08 Sep 2021 04:55 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रयान 3 - फोटो : Istock
इसरो ने कम बजट में कई हैरतअंगेज मिशन्स अंतरिक्ष में भेजे हैं। फिर चाहे बात आप मंगलयान की करें या चंद्रयान की। हमारे चंद्रयान ने ही सर्वप्रथम चांद की सतह पर पानी की मौजूदगी के बारे में पता लगाया था। यही नहीं मात्र 450 करोड़ की रकम में इसरो ने मंगलयान जैसे जटिल मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते देश दुनिया में इसरो का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। आने वाले भविष्य में इसरो ने कई बड़े स्पेस मिशन्स की रूपरेखा तैयार कर ली है। इन्हीं में से एक है चंद्रयान 3।



दो साल पहले चंद्रयान 2 मिशन के दौरान हमारा विक्रम लैंडर चांद की दक्षिणी सतह पर लैंड करने में नाकाम रहा था। हालांकि चंद्रयान 2 के तहत भेजा गया ऑर्बिटर आज भी सफलतापूर्वक काम कर रहा है। चंद्रयान 2 के सपने को पूरा करने के लिए चंद्रयान 3 मिशन अब पूरी तरह तैयार है। इसरो जल्द ही इस मिशन को चांद की सतह पर रवाना करने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्रयान 3 मिशन के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रयान 3 - फोटो : Istock
चंद्रयान 3 मिशन के अंतर्गत चांद की सतह पर लैंडर और रोवर को भेजा जाएगा। इस मिशन में कोई ऑर्बिटर नहीं होगा। इस मिशन को साल 2022 में लॉन्च करने की योजना है। कोरोना महामारी के कारण इसके प्रक्षेपण की तारीख को मजबूरन आगे बढ़ाया गया है। संभावना ये जताई जा रही है कि साल 2022 के पहले 6 महीने के दौरान इसको लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रयान 3 - फोटो : Istock
चंद्रयान 2 मिशन के अंतर्गत हमारा रोवर चांद की सतह पर लैंड नहीं कर पाया था। इस कारण चंद्रमा के दक्षिणी सतह से जुड़ी कई खास जानकारियां हम तक अभी नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में चंद्रयान 3 मिशन का काम चंद्रयान 2 के उसी मकसद को पूरा करना है। 

4 of 5
चंद्रयान 3 - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान 3 में अलग से लेजर डॉपलर वेलोसिटी मीटर भी लगा होगा, जो इस मिशन को और भी सेफ बनाएगा। चंद्रयान 3 मिशन के अंतर्गत भेजे जाने वाले लैंडर में करीब 4 थ्रोटल इंजन को शामिल किया गया है, जिसका इस्तेमाल लैंडर को सतह पर उतारने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्रयान 3 - फोटो : Istock
अब तक भारत ने किसी दूसरे ग्रह या उसके उपग्रह पर कोई रोवर लैंड नहीं करवाया है। चंद्रयान 3 हमारे इसी सपने को पूरा करेगा। ये मिशन इसरो के आने वाले कई दूसरे बड़े मिशन्स के लिए रास्तों को खोलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें