फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं? ये है इसके पीछे का रहस्य

Wed, 08 Sep 2021 01:24 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं - फोटो : Istock
भूत प्रेत से जुड़े कई किस्सों और कहानियों को हम लोगों ने सुना है। हालांकि भूत प्रेत और आत्माओं के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं देश दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने भूतों को देखा है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स के मुताबिक मरे हुए इंसान की आत्मा उसके शरीर के खत्म होने के बाद भी जिंदा रहती है। यही आत्मा अपने अस्तित्व को अजीबोगरीब ढंग से व्यक्त करने की कोशिश करती है। इसे ही भूत प्रेत कहा जाता है।  

हम में से कई लोग जब रात के समय अंधेरे में होते हैं, तो ये महसूस होता है कि कोई हमको ऑब्जर्व कर रहा है। वहीं जिन लोगों ने भूतों को देखने का दावा किया है, उनमें से ज्यादातर लोगों ने उन्हें रात के समय में ही देखा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं? दिन के समय में वे क्यों नहीं दिखते? आज हम इसी रहस्य के बारे में जानेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं - फोटो : Istock
भूत प्रेत को लेकर विभिन्न मान्यताएं और दृष्टिकोण हैं। भूतों पर यकीन करने वाले लोगों की मानें तो जिन लोगों की कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी नहीं हो पाती या उनकी असमय मृत्यु होती है। वही लोग भूत बनकर भटकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं - फोटो : Istock
लंबे समय से कई पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर रहस्यमय स्थानों पर जाकर भूत प्रेतों की तफ्तीश करते आ रहे हैं। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि जितने भी पैरानॉर्मल एक्सपर्ट होते हैं। वे रात के समय ही प्रेत आत्माओं की तलाश में क्यों निकलते हैं?

4 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं - फोटो : Pixabay
गौरतलब बात है कि अब तक जितने भी लोगों ने भूत प्रेत देखने का दावा किया है। उन्होंंने उन्हें रात के समय में ही देखा है। दिन के समय उनका प्रभाव क्यों कम हो जाता है? इसके पीछे की वजह को लेकर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने एक थ्योरी दी है। उनके मुताबिक भूत प्रेत रात के समय इसलिए दिखते हैं क्योंकि उस दौरान काफी शांति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं - फोटो : Pixabay
रात के वक्त इलेक्ट्रॉनिक डिस्टरबेंस भी काफी कम होता है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि दिन के समय अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक डिस्टरबेंस भूतों की ऊर्जा को डिस्टर्ब कर देती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते भूत प्रेत रात के समय सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें