फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! 2025 तक हो सकती है वापसी, नासा ने दिया ये बड़ा बयान

Thu, 08 Aug 2024 04:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! 2025 तक हो सकती है वापसी - फोटो : NASA
Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर लंबे समय तक अंतरिक्ष में रह सकती हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में अभी काफी लंबा वक्त लग सकता है। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का बयान सामने आया है। नासा ने कहा है कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ गए अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की योजना बनाते समय सभी विकल्पों पर विचार किया गया है। 

अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पांच जून को लेकर गया था। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। बोइंग स्टारलाइनर ने यह पहली उड़ान भरी थी। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! नासा ने दिया ये बड़ा बयान - फोटो : NASA
नासा के अधिकारी ने बताया कि बोइंग स्टारलाइनर के अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी की योजना को तैयार करते समय सभी विकल्पों पर विचार किया गया है। उनमें एक विकल्प यह भी है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की 2025 में पृथ्वी पर वापसी हो सकती है। इस योजना में स्पेसएक्स भी शामिल है। कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच की तरफ से कहा गया कि नासा का मुख्य विकल्प विल्मोर और सुनीता को स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से वापस लाना है। लेकिन हमने यह सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई है कि हमारे पास दूसरे विकल्प खुले हों।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से 2025 तक हो सकती है वापसी, नासा ने दिया ये बड़ा बयान - फोटो : NASA
स्टीव स्टिच की तरफ से यह भी बताया गया कि नासा एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि हम स्पेसएक्स के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे क्रू 9 पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहें। अगर जरूरत पड़ती है, तो बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स को क्रू 9 पर वापस भेजा जाएगा। इससे पहले नासा ने स्पेसएक्स क्रू 9 मिशन में देरी की घोषणा की और बताया कि इसके प्रक्षेपण को 25 सितम्बर तक टाल दिया गया है। इस मिशन को इसी महीने अगस्त में ही भेजा जाना था। यह चार क्रू मेंबर को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाएगा।

Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? जानिए तारीख और समय

4 of 5
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से 2025 तक हो सकती है वापसी, नासा ने दिया ये बड़ा बयान - फोटो : NASA
कब तक अंतरिक्ष से लौटेंगी सुनीता विलियम्स?

नासा के अधिकारी ने मिशन क्रू 9 के लॉन्च का जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्होंने स्टारलाइनर के अंतरिक्ष में फंसे दो यात्रियों को वापस लाने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य 2025 तक सुनीता विलियम्स और विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मिशन क्रू 9 के लिए ड्रैगन की स्थापना की गई है, जिससे उसमें लचीलापन हो। उस उड़ान पर सिर्फ दो यात्री ही उड़ान भरें और फिर हम फरवरी 2025 में चार क्रू सदस्यों को पृथ्वी पर वापस ला सकें। यह दोनों अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और सुनीता विलियम्स होंगे।

Ajab-Gajab: पृथ्वी की तरफ खतरनाक गति से आ रहे धूमकेतु को शनि ग्रह ने सौरमंडल के बाहर फेंका! वैज्ञानिक हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से 2025 तक हो सकती है वापसी, नासा ने दिया ये बड़ा बयान - फोटो : NASA
लेकिन उन्होंने कहा कि अभी तक इस योजना को मंजूरी प्रदान नहीं की गई है। अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष में गया था। स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी नहीं हो पाई है। अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद इंजीनियर समस्या को ठीक करने और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें