Alien News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। अब दो वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है, जिससे एलियंस को खोजने का रोचक सिद्धांत मिल गया है। इससे जानकारी सामने आई है कि दूसरे ग्रहों पर बसने वाले एलियंस उल्कापिंडों की सवारी कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि एलियंस की पहचान कैसे की जा सकती है।
शोधकर्ताओं ने इसको लेकर एक रोडमैप तैयार किया है, जिसका नाम पैंस्पर्मिया है। फ्रिंज सिद्धांत के मुताबिक, उल्कापिंडों पर सवार होकर बाहरी जीवन एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक पहुंच सकता है। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, हमारे सौर मंडल के बाहर करीब 5000 ग्रह है। यहां पर जीवन के अस्तित्व की सबसे ज्यादा संभावना है और वह दूसरे ग्रहों की यात्रा कर, वहां कब्जा करने की कोशिश कर सकते हैं।