फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: अब डुप्लेसिस और सैम करन ने कर दी बड़ी गलती, आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया गया जुर्माना

Mon, 22 Apr 2024 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान डुप्लेसिस पर रविवार को ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में मैच नंबर 36 के दौरान आरसीबी की रोमांचक एक रन की हार के बाद धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
1 of 4
सैम करन और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान पर उनके संबंधित अपराधों के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को आईपीएल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

2 of 4
सैम करन और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान डुप्लेसिस पर रविवार को ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में मैच नंबर 36 के दौरान आरसीबी की रोमांचक एक रन की हार के बाद धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया। कोलकाता के खिलाफ हार मौजूदा सीजन में आरसीबी की सातवीं हार थी। यह आरसीबी का सीजन का पहला स्लो ओवर-रेट अपराध था। इसलिए बस जुर्माना के साथ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
सैम करन और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, पंजाब के अस्थाई कप्तान सैम करन पर आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। करन ने रविवार को मुल्लांपुर में पंजाब की गुजरात टाइटंस से तीन विकेट की हार के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाई थी।
विज्ञापन

4 of 4
सैम करन और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल ने कहा कि सैम करन ने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। पंजाब की टीम लगातार चौथा मैच हार गई। अब वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें