फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज, प्लने से खाना खाने जाते हैं लोग, जानिए इसकी रोचक कहानी

Tue, 07 Feb 2023 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: वर्तमान समय में हर किसी के पास अपनी एक गाड़ी होती है। आपको हर घर में एक बाइर या कार मिल जाएगी। अगर जहाज की बात करें, तो बेहद कम लोग ऐसे होंगे जिनके पास चार्टर्ड विमान हो। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां पर हर शख्स के पास अपना खुद का हवाई जहाज है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव में के लोग ऑफिस जाने और हर दिन के दूसरे कार्यों के लिए हवाई हजाह का इस्तेमाल करते हैं। 

यह अनोखा गांव अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है, जहां की सड़कें काफी चौड़ी हैं। आपको यह जानकर यकीन नहीं होगा कि यहां की सड़कें किसी हवाई अड्डे के रनवे से भी ज्यादा चौड़ी हैं। सड़कों को चौड़ी बनाने के पीछे की वजह यह है कि जहाज को नजदीकी हवाई अड्डे पर आसानी से लेकर जाया जा सके। इसके साथ पायल को कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं इस अनोखे गांव के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay
कैलिफोर्निया में मौजूद इस गांव को कैमरन एयर पार्क के नाम से जाना जाता है। इस गांव में हर घर के बाहर आपको हवाई जहाज खड़े दिखाई देंगे और गैराज की के स्थान पर हेंगर बनाए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव के लोग दफ्तर या रोजमर्रा के कार्यों के लिए अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको यह जानकर आपको थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन पूरी तरह सच है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay
सबसे खास बात यह है कि इस गांव में अधिकतर लोग पायलट हैं जिसकी वजह से यहां लोगों का हवाई जहाज रखना आम बात है। इसके साथ ही इस गांव में डॉक्टर्स, वकील और दूसरे लोग भी रहते हैं, लेकिन यहां सभी लोगों कोप्लेन रखना पसंद है। इस गांव के लोगों की हवाई जहाज पहली पसंद है। यहां पर रहने वाले सभी लोग शनिवार सुबह इकट्ठा होते हैं और एक साथ लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं।

 

4 of 6
इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay
इस गांव में लोगों के पास कार की तरह हवाई जहाज है। लोगों के घरों के सामने हैंगर बने हैं जिसमें विमान रखे जाते हैं। विमान रखे जाने वाली जह को हैंगर कहा जाता है। इस अनोखे शहर के बारे में जो भी जानता है वह हैरान रह जाता है। 

Viral Video: अजगर को खाने की कोशिश में था शेर, सांप ने उछलकर नोंच लिया मुंह, देखें वीडियो में फिर क्या हुआ
विज्ञापन

5 of 6
इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay
हवाई जहाजों के पंखों को कोई क्षति न पहुंचे जिसके लिए सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स को बेहद कम ऊंचाई पर लगाया गया है। इस गांव में स्थित सड़कों का नाम भी विमानों के नाम पर है। उदाहरण के तौर एक सड़क का नाम बोइंग रोड है। 

Weird News: परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग, जानिए क्या है अजीबोगरीब परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay
अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हवाई जहाजों के परिचालन को बढ़ावा देने का फैसला लिया था। इसके कारण देश में कई हवाई अड्डों का निर्माण कराया गया। इस गांव में पायलटों की संख्या 1939 में 34,000 थी, जो 1946 तक बढ़कर 4,00,000 से भी ज्यादा हो गई। इसलिए अमेरिकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करना भी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें