दुनिया जितनी रंग-बिरंगी है उतने ही रंग-बिरंगे यहां रहने वाले लोग हैं। हम सभी काफ़ी संघर्ष भरी ज़िंदगी जीते हैं। सुख और दुख हमारी ज़िंदगी के दो पहलू होते हैं। हर किसी की ज़िंदगी में मुसीबत आती है और चली जाती है। कुछ लोग होते हैं, जो मुसीबत के समय हाथ खड़े कर देते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो मुसीबत से लड़ते हैं और उससे जीत कर पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे परिवार से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपका दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
स्कूल बस
ये कहानी है अमेरिका के सिएटल में रहने वाले एक परिवार की, जिनके पास घर में रहने को पैसे नहीं थे। फिर उन्होंने जो किया उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
स्कूल बस
बात मार्च 2014 की है, जब 29 साल के ब्रिएन और उनकी 26 साल की पार्टनर स्टार्ला को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पैसे के अभाव में वे अपने फ्लैट का किराया नहीं दे पा रहे थे। जॉब नहीं रहने के कारण उनके पास पैसे की तंगी थी। इससे निपटने के लिए उन्होंने एक स्कूल बस को खरीद कर उसे अपना आशियाना बना लिया...
4 of 6
स्कूल बस
उस बस में रहने की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ब्रिएन पेशे से एयरोस्पेस मैकेनिक हैं। उन्होंने बस खरीदी और उसे एक अपार्टमेंट की शक्ल दे दी। तस्वीरों में आप भी देखिए कैसे वे एक अच्छी ज़िंदगी जी रहे हैं...
विज्ञापन
5 of 6
स्कूल बस
इनके तीन बच्चे भी हैं। जो अपने नए घर में काफ़ी एन्जॉय कर रहे हैं। बस ख़रीदने के बाद ब्रिएन को इसे बनाने में करीब एक साल लग गए। उन्होंने हरेक चीज़ का ध्यान रखा। ब्रिएन की पार्टनर कहती हैं कि अभी हमारे बच्चे बहुत छोटे हैं। बस की लंबाई महज़ 6 फीट ही है। समय के अनुसार, हम इसके विकल्प पर भी ग़ौर करेंगे। फ़िलहाल हम इसे बहुत ही एन्जॉय कर रहे हैं...
बस को अपना आशियाना बनाने के बाद ब्रिएन काफ़ी खुश हैं। वो ज़रूरत के हिसाब से अपना लोकेशन भी बदल सकते हैं। क्योंकि उनके पास घर है, गाड़ी है, बच्चे हैं और एक सुंदर बीवी भी है...
ये बस के अंदर का दृश्य है जो किसी जन्नत से कम नहीं है। इस बस में हर लाइट, पानी हर चीज की व्यवस्था है। आप भी खुद देख सकते हैं। ब्रिएन और स्टार्ला यूट्यूब पर लोगों को सलाह भी देते हैं कि कैसे कम खर्च में एक अच्छी ज़िंगदी जी सकती है।