फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

Mon, 13 Feb 2017 08:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
भारत ने बांग्लादेश को इकलौते टेस्ट में 208 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही कोहली की टीम ने एक नहीं कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने गजब का जीवट दिखाया, मगर वो अपनी हार को टाल न सके। जानिए इस टेस्ट में क्या-क्या रिकॉर्ड बने:
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : ESPN
भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में बिना हारे लगाता 19 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत आखिरी बार टेस्ट श्रीलंका में साल 2015 में हारा था।
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

3 of 8
विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर - फोटो : ESPN
कोहली लगातार 8 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस में 6 सीरीज टेस्ट मैचों सीरीज थी। कोहली लगातार 6 टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बने। कोहली ने श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में मात दी।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

4 of 8
विराट कोहली - फोटो : ESPN
बतौर कप्तान अपने पहले 23 में से 15 टेस्ट जीत कर कोहली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस सूची में क्लाइव लॉयड, रिकी पॉन्टिंग और माइकल वॉन शामिल हैं।
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

5 of 8
क्रिकेट बांग्लादेश
बांग्लादेश ने चौथी पारी में 250 रन बनाए, जो उनके द्वारा चौथी पारी में बनाया गया न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले चौथे पारी में बांग्लादेश का सबसे कम स्कोर 263 रन था, जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में बनाया।
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली लगातार 4 सीरीज में 4 दोहरे शतक बनने वाले पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले सर डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ ने 3 सीरीज में 3 दोहरे शतक बनाए थे।
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

7 of 8
आर अश्विन - फोटो : ESPN
अश्विन टेस्ट में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। अश्विन ने 45 मैचों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज डेनिल लिली के नाम था, जिन्होंने 48 मैच खेले थे।
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड

8 of 8
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
चेतेश्वर पुजारा ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा इस साल अबतक 1600 से अधिक रन बना चुके हैं। इसके अलावा कोहली एक होम सीजन में वीरेंद्र सहवाग के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें