बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के प्रयास किए गए तेज
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी
विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जैसे गायघाट, मीनापुर, बोचहां, औराई और कटरा में स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं। इन क्षेत्रों में जल-जमाव के कारण डेंगू फैलने का खतरा अधिक है, जिसके चलते स्वास्थ्य अधिकारियों को सतत निगरानी करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, साफ-सफाई रखने और पानी जमाव से बचने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।