फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Meter Controversy: 'स्मार्ट मीटर जनता पर थोपना लूट-भ्रष्टाचार का हिस्सा'; कांग्रेस का बिहार सरकार पर वार

Wed, 16 Oct 2024 02:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Smart Meter Controversy: 'स्मार्ट मीटर जनता पर थोपना लूट-भ्रष्टाचार का हिस्सा'; कांग्रेस का बिहार सरकार पर वार
Bihar News: Congress's attack against smart meter, accuses Bihar government of looting, Arvind Kumar Mukul
 
विज्ञापन
1 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बिहार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गरीब लोगों को लूटने के लिए स्मार्ट मीटर को जबरन थोप रही है, जिसे देश के अन्य राज्यों में हटाया जा चुका है। इसी के तहत मुजफ्फरपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
 
विज्ञापन

2 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
साजिश और भ्रष्टाचार का आरोप
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे एक साजिश है। उनका कहना है कि जिन राज्यों ने इस मीटर का बहिष्कार कर दिया, वहां से सीख लेते हुए बिहार को भी इससे बचना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि बिहार जैसे गरीब राज्य में यह मीटर सिर्फ आम लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए लगाया गया है। 
 
वहीं, अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर एक तुगलकी फरमान जैसा है, जिसे बिहार की जनता पर थोपा जा रहा है। सरकार का यह कदम लूट और भ्रष्टाचार का हिस्सा है, जिसमें कुछ उच्च अधिकारी और उद्योगपति शामिल हैं। खासकर IAS अधिकारी संजीव हंस का नाम लिया जा रहा है, जिन्होंने इस मीटर के जरिए अदानी जैसे बड़े व्यापारिक घरानों को फायदा पहुंचाने की साजिश रची है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गुजरात सहित अन्य राज्यों में बहिष्कार 
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अगर देश के गुजरात सहित कई अन्य राज्यों ने स्मार्ट मीटर को हटा दिया है, तो आखिर बिहार जैसे गरीब राज्य में इसे क्यों लागू किया गया। पार्टी का कहना है कि यह सरकार की नीतियों का हिस्सा है, जिसमें जनता की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आंदोलन का रूप लेने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने स्मार्ट मीटर को हटाने की उनकी मांग को नहीं माना, तो वे इस विरोध को और तेज करेंगे। अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि अगर सरकार अब भी नहीं चेती, तो यह आंदोलन सड़कों तक जाएगा और हम इसे जन आंदोलन में तब्दील कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने तिलक मैदान स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह गरीबों के हित में नहीं है और सरकार को इसे तुरंत हटाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें