फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swatantrata Diwas 2024: गया में बौद्ध भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा, बोले- भारत युद्ध का नहीं बौद्ध का देश, Photo

Thu, 15 Aug 2024 01:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Swatantrata Diwas 2024: गया में बौद्ध भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा, बोले- भारत युद्ध का नहीं बौद्ध का देश, Photo
विज्ञापन
1 of 6
बौद्ध भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
विज्ञापन

2 of 6
भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
बोधगया के महाबोधि मेडिटेशन सेंटर में अलग नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस मौके पर दर्जनों बौद्ध भिक्षुओं ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 
विज्ञापन

3 of 6
बौद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु भंते ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी की प्रसंशा करते हुए कहा कि आज उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश में चुनौतियां हैं, देश के भीतर भी हैं और बाहर भी हैं। मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं कि भारत का विकास किसी के लिए संकट लेकर नहीं आता।

4 of 6
बौद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला
जब हम विश्व में समृद्ध थे, तब भी हमने विश्व को कभी युद्ध में नहीं झोंका। भारत बुद्ध का देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हमारे मन में नकारात्मक शक्तियों से आजादी दिलाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 6
भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
बोधगया के टेरगर बौद्ध मोनेस्ट्री में भी बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया है तथा बाल बौद्ध भिक्षुओं के बीच जिलेबी और मिठाईयां बांटी गई। झंडोत्तोलन समारोह में महाबोधि मेडिटेशन सेंटर में अध्ययनरत दर्जनों बाल बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बौद्ध भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
नॉर्थ ईस्ट के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों बाल बौद्ध भिक्षु निशुल्क बौद्ध धर्म का अध्ययन कर रहे हैं। करुणा, प्रेम, मैत्री और भगवान बुद्ध के उपदेशों को अनुसरण करने और संदेशों को प्रसारित करने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें