फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा आगजनी: ‘बिहार में डबल इंजन सरकार में नवादा की घटना जंगलराज का एक और प्रमाण’, कांग्रेस का तंज

Fri, 20 Sep 2024 08:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा आगजनी: ‘बिहार में डबल इंजन सरकार में नवादा की घटना जंगलराज का एक और प्रमाण’, कांग्रेस का तंज
Nawada arson: Congress taunts Nawada incident is another proof of jungle raj in double engine govt of Bihar
 
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले और आगजनी की घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसे जंगलराज का उदाहरण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि इस घटना में गरीब दलित परिवारों को निशाना बनाया गया, जिनके लगभग 80 घरों को दबंगों ने आग के हवाले कर दिया और रात में गोलीबारी कर उनकी संपत्ति लूट ली गई।
 
विज्ञापन

2 of 4
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
गया शहर के टावर चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले जलाए। उन्होंने एनडीए सरकार पर दलितों और वंचितों के प्रति उदासीनता और असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन

3 of 4
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मामले पर मौन हैं, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता के लालच में जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने भी इस घटना की निंदा की है।
 
विज्ञापन

4 of 4
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने नवादा में कैंप कर पीड़ित परिवारों की सहायता का आश्वासन दिया है, जिसमें खाना, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। साथ ही, दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार नवादा का दौरा कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जा सके। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिहार के लोग अब नीतीश सरकार के सुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। जहां लूट, अपहरण, बलात्कार और आगजनी की घटनाएं आम हो गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें