फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMV EaS-E: भारत की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स

Wed, 16 Nov 2022 01:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
मुंबई स्थित ईवी स्टार्टअप PMV Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। नैनो साइज की इस ईवी का नाम EaS-E (ईएएस-ई) रखा गया है। PMV EaS-E अब आधिकारिक तौर पर भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन है। पीएमवी इलेक्ट्रिक ने ईएएस-ई को 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि यह इंट्रोडक्ट्री कीमत हैं और सिर्फ पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी। 
विज्ञापन

2 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
बुकिंग डिटेल्स
पीएमवी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही ईवी के लिए लगभग 6,000 बुकिंग कर ली है। इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग PMV की वेबसाइट पर 2,000 रुपये की राशि पर हो रही है। EaS-E पीएमवी इलेक्ट्रिक का पहला वाहन है। कंपनी चाहती है कि यह लोगों के लिए एक रोजमर्रा की कार हो जिसे वे हर दिन इस्तेमाल करेंगे। पीएमवी इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) नाम से एक बिल्कुल नया सेगमेंट बनाना चाहती है। 
विज्ञापन

3 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
सबसे छोटी ई-कार
PMV EaS-E देश में खरीदी जा सकने वाली सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार भी है। इसमें एक बार में दो वयस्क और एक बच्चा बैठ सकता है। इस ईवी को साफ तौर पर शहर के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है क्योंकि इसकी लंबाई 2,915 मिमी, चौड़ाई 1,157 मिमी और ऊंचाई 1,600 मिमी है। इसमें 2,087 मिमी का व्हीलबेस होगा जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा। साथ ही, EV का कर्ब वेट लगभग 550 किलोग्राम होगा।
 

4 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
ड्राइविंग रेंज
PMV EaS-E को तीन वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर वाहनों की ड्राइविंग रेंज 120 किमी से 200 किमी के बीच होगी। ड्राइविंग रेंज ग्राहक द्वारा चुने गए वैरिएंट पर निर्भर करेगी। पीएमवी का दावा है कि गाड़ी की बैटरी महज 4 घंटे के अंदर चार्ज हो सकेगी। निर्माता कार के साथ 3 kW एसी चार्जर दे रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, पीएमवी इलेक्ट्रिक का कहना है कि EaS-E में एक डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, सीट बेल्ट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
इंजन पावर और स्पीड
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार अधिकतम 13 hp का पावर और 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है और यह सिर्फ 5 सेकंड के भीतर 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। 
विज्ञापन

7 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
लॉन्च के दौरान, पीएमवी इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ कल्पित पटेल ने कहा, "टीम और मैं बहुत भाग्यशाली रहे हैं कि हमें यह मौका मिला और एक ऐसे उत्पाद पर काम किया जिसने न केवल स्तर को ऊपर उठाने के लिए हमारी रचनात्मक और अभिनव सीमाओं को आगे बढ़ाया बल्कि SUV, सेडान और हैचबैक श्रेणियों के साथ-साथ पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (PMV) नामक भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में एक नई श्रेणी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। हम जल्द से जल्द प्रोडक्शन शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।" 

8 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
ईवी का डिलीवरी
पीएमवी इलेक्ट्रिक इस समय अपने भागीदारों के साथ पुणे में अपना प्रॉडक्शन प्लांट स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही है। इसका लक्ष्य अगले साल के मध्य तक ईवी की डिलीवरी शुरू करना और ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव भी आयोजित करना है। 
विज्ञापन

9 of 9
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
मुकाबला
PMV Eas-E का भारतीय बाजार में EV सेगमेंट में अभी तक कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। हालांकि, एमजी मोटर की आनेवाली Air EV (एयर ईवी) से इसका मुकाबला होने की संभावना है, जो अगले साल 5 जनवरी को लॉन्च होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें