फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत

Wed, 16 Nov 2022 01:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लैम्बॉर्गिनी की ओर से नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो के डिजाइन को पेश कर दिया गया है। कंपनी की यह सुपरकार कई मायनों में खास है। इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : lamborghini

इटालियन सुपरकार मेकर लैम्बॉर्गिनी ने अपनी नई स्पोर्ट्स कार हुराकान स्टेराटो के डिजाइन को पेश कर दिया है। इस कार को आधिकारिक तौर पर 30 नवंबर को अमेरिका के मियामी में आर्ट बेसल में पेश किया जाना है।

विज्ञापन

कैसा है लुक

2 of 5
For Reference Only - फोटो : lamborghini

कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर के मुताबिक हुराकान के बेस मॉडल को अपडेट कर स्टेराटो को लाया गया है। इसमें फ्रंट बंपर को नया लुक दिया गया है। इसके बोनट पर एलईडी लाइट बार, मोटी क्लैडिंग, रग्ड फेंडर्स फ्लेयर्स के साथ ही थ्री-डी प्रिंट से इसे नया लुक मिला है। कार में पूरी तरह से ब्लैक व्हील्स और रियर बंपर से यह काफी बेहतरीन सुपरकार लग रही है। इसके अलावा यह सामान्य हुराकान के मुकाबले ज्यादा ऊंची होगी।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

विज्ञापन

कैसा होगा इंजन

3 of 5
For Reference Only - फोटो : lamborghini

कंपनी की ओर से इस सुपरकार में कितना दमदार इंजन दिया जाएगा, इसकी जानकारी को 30 नवंबर को ही मिलेगी। लेकिन संभावना है कि इसमें 5.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड वी10 इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से कार को 640 हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी। इसके अलावा हुराकान ईवो में भी यही इंजन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

ड्राइविंग के लिए बनाई है नई हुराकान स्टेराटो

4 of 5
For Reference Only - फोटो : lamborghini

कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि नई हुराकान स्टेराटो को चलाने में काफी ज्यादा मजा आएगा। कंपनी की वेबसाइट पर कहा गया है कि लैम्बॉर्गिनी नई हुराकान स्टेराटो पेश करने वाली है। यह पहली सुपर स्पोर्ट्स कार होगी जो ढीली या गंदगी वाली सतहों पर डामर से दूर भी अधिकतम ड्राइविंग आनंद के लिए डिज़ाइन की गई है। यह कार स्पोर्टीनेस की अवधारणा को फिर से परिभाषित करती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी आखिरी इंटरनल कंबशन इंजन वाली कार

5 of 5
For Reference Only - फोटो : lamborghini

रिपोर्ट्स के मुताबिक लैम्बॉर्गिनी की यह कार आखिरी कार होगी जो इंटरनल कंबशन इंजन के साथ आएगी। कंपनी की ओर से कई बेहतरीन कारों की पेशकश की जाती है। जिनमें हुराकान, एवेंटाडोर और एसयूवी उरूस शामिल हैं। भविष्य में कंपनी की ओर से पारपंरिक ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक कार लाने पर काम किया जा रहा है।
 

यह भी पढ़ें -  Green Hydrogen: एशिया में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर लगेगी लगाम, भारत सरकार कर रही बड़ी तैयारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें