कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेज़ा अपने सेगमेंट में नंबर वन पर है। हांलाकि पिछले महीने इसकी बिक्री में काफी गिरावट देखने को मिली थी। वही हुंडई की Venue के आ जाने से अब इसकी बिक्री में थोड़ा ब्रेक और लग सकता है। ऐसे में कंपनी अब अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ खास ऑफर्स लेकर आई है ताकि विटारा ब्रेज़ा की बिक्री में इजाफा देखने को मिले।
Trending Videos
विज्ञापन
विटारा ब्रेज़ा पर 33 हजार रुपये का डिस्काउंट
2 of 4
Maruti Suzuki Vitara Brezza
इस समय मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा को खरीदना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जीहां कंपनी अब इस गाड़ी पर पूरे 33 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट सिर्फ 30 जून 2019 तक मान्य होगा।
और यह ऑफर विटारा ब्रेजा के सभी मॉडल्स पर लागू होता है।
विटारा ब्रेज़ा की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 7.68 लाख रुपये से लेकर 10.43 लाख रुपये तक जाती है। इसमें आपको 7 वेरिएंट्स मिलते हैं। विटारा ब्रेजा में एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग के साथ ISOFIX फीचर दिया गया है।