फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रही है टाटा की सबसे प्रीमियम हैचबैक कार Altroz, मारुति Baleno से होगा मुकाबला

Mon, 17 Jun 2019 09:30 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tata Altroz - फोटो : Google
भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स एक से बढ़कर एक कारें लांच कर रही है। कंपनी ने जिस तरफ अपने डिजाइन और क्वालिटी पर ध्यान दिया है वो वाकई सराहनीय है। कंपनी भारत में अब अपनी नई कार अल्ट्रॉज( Altroz) को लांच करने की तैयाई कर रही है। लांच से पहले कंपनी ने इस नई कार का एक ऑफिशल टीजर भी जारी कर दिया है। ऑटो एक्सपो 2018 में टाटा ने अल्ट्रॉज का कंसेप्ट मॉडल भी पेश किया था।
विज्ञापन

मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से होगा मुकाबला

2 of 4
tata Altroz - फोटो : Google
नई अल्ट्रॉज कंपनी की पहली प्रीमियम हैचबैक कार होगी और इसका सीधा मुकाबला मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से होगा। माना जा रहा है कि नई अल्ट्रॉज कुछ ही महीनों में लॉन्च कर दी जाएगी। लेकिन यह किस महीने और तारीख को आएगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकरी नहीं है।
 
विज्ञापन

इंजन

3 of 4
tata Altroz - फोटो : Google
नई अल्ट्रॉज में 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। सोर्स के मुताबिक कंपनी इसमें टियागो वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है लेकिन इसकी पावर टियागो से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलने की संभावना है ये वही इंजन हैं तो कंपनी की नेक्सॉन को पावर देते हैं। लेकिन अल्ट्रॉज में इस्तेमाल करने पर इनको अलग से Tune किया जायेगा।
 
विज्ञापन

वजन हो सकता है कम

4 of 4
tata Altroz - फोटो : Google
सोर्स के मुताबिक नई अल्ट्रॉज का वजन भी मौजूदा टियागो की तुलना में करीब 10-15 किलोग्राम तक कम हो सकता है। कम वजन के होने से इसकी परफॉरमेंस और पावर आउटपुट में फर्क नज़र आएगा। कार की संभावित कीमत 5.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें