फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी चाइना की यह कंपनी

Fri, 02 Aug 2019 02:56 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Huaihai-KSL - फोटो : Amar Ujala
इस समय देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर काफी जोश दिखा रहा है। हर सेगमेंट में नए-नए मॉडल लांच हो रहे हैं। ऐसे में चाइनीज कंपनी Huaihai ने भारत की कंपनी KSL Cleantech Huaihai के साथ जॉइंट वेंचर के रूप में इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आई है। यह जॉइंट वेंचर देश में अगले 3 साल में 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी जोकि मेड इन इंडिया मॉडल्स होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

200 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान

2 of 3
Huaihai-KSL - फोटो : Amar Ujala
भारत में अपनी असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। कंपनी का दावा है कि उसके प्रॉडक्ट चाइना से नहीं बल्कि भारत के हिसाब से डिजाइन और डेवलप किये जायेंगे। कंपनी छोटे कमर्शल और पैसेंजर वाहनों को भी डेवलप करेगी करेगी। इनमें इलेक्ट्रिक लोडर रिक्शा और फूड डिलिवरी कंपनियों के लिए बनाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 व्हीलर लाने की योजना

3 of 3
Huaihai-KSL - फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर Huaihai के डायरेक्टर कैथरीन जिंग ने बताया कि कंपनी भारत में 4 व्हीलर की एक नई रेंज भी लाने पर काम कर रही है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की बात करें तो वित्त वर्ष 2019 में 7,59,600 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें