Sunny Leone Maserati Ghibli Nerissimo
- फोटो : Facebook
अगर आपने कमरे में मैसेराटी घिबली का पोस्टर लगा रखा है और इसे ड्राइव करने का सपना देखते हैं, तो आप इस ड्रीम को पूरा कर सकते हैं। driven.in पर यह कार मात्र 3500 रुपये प्रतिघंटे के किराये पर मिल रही है। वहीं gohype.in पर यह कार 24 घंटे के लिये 74,340 रुपये पर किराये पर मिल रही है। इस कार की कीमत 1.1 रोड़ रुपये से शुरू होती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के पास भी यह कार है, जिसे उन्होंने दो साल पहले खरीदा था। इस कार में 3.0 लीटर का V6 डीजल इंजन लगा है, जो 404 बीएचपी की पावर देता है और मात्र 4.08 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेता है।