फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स को ‘गिफ्ट’ में मिल चुकी हैं ये लग्जरी कारें, तैमूर भी है शामिल

Tue, 23 Jul 2019 12:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
manyata dutt rolls royce-1 - फोटो : Twitter
बॉलीवुड लग्जरी कारों के लिये मशहूर है। वहीं बॉलीवुड में एक से एक महंगी कारें गिफ्ट में देना का प्रचलन है। शायद ही कोई ऐसा अभिनेता या अभिनेत्री होगी जिसने अपने दोस्तों या परिजनों को गिफ्ट में कार न दी हो। इस फेहरिस्त में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान जैसे कलाकार भी हैं। हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की 10 महंगी गिफ्टेड कारों के बारे में...
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को मिली थी रॉल्स रॉयस फैंटम

2 of 11
Vidhu Vinod Chopra Gifted Big B - फोटो : AmarUjala
अमिताभ बच्चन के गैराज में एक से एक शानदार कारें मौजूद हैं। लेकिन उन्हें एक महंगी कार गिफ्ट में भी मिल चुकी है। फिल्म एकलव्य की शूटिंग के बाद डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें आखिरी पीढ़ी की लग्जरी रॉल्स रॉयस फैंटम गिफ्ट में दी थी। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों से उन्होंने उस कार को बेच दिया था। इस कार में 6.75 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा था।
विज्ञापन

अमर सिंह ने बच्चन परिवार को दी बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी

3 of 11
amitabh bachchan Bentley Continental GT - फोटो : Youtube
रॉल्स रॉयस फैंटम के अलावा बिग बी को उनके राजनीतिक मित्र अमर सिंह ने सफेद रंग की बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी गिफ्ट की थी। अभिषेक और एश्वर्या को कई बार इस कार में देखा गया है। यह कार दो इंजन ऑप्शन में मिलती है। एक वेरियंट में 521 बीएचपी का V8 इंजन लगा होता है, जबकि दूसरा वेरियंट W12 इंजन के साथ 680 बीएचपी के साथ आता है।

फराह खान

4 of 11
Farah Khan Mercedes GL - फोटो : BM
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म डायरेक्टर फराह खान को कुछ वक्त पहले उनके जन्मदिन पर नई मर्सिडीज जीएल क्लास एसयूवी गिफ्ट की थी। हालांकि बॉलीवुड में सभी ये बात जानते हैं कि दोनों की काफी गहरी दोस्ती है। हालांकि मर्सिडीज ने जीएल-क्लास की जगह जीएलएस-क्लास मॉडल लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन

तैमूर

5 of 11
Taimur Jeep SRT - फोटो : Youtube
इंटरनेट पर हमेशा सुर्खियों पर छाए रहने वाले बेबी तैमूर को भी कार गिफ्ट में मिल चुकी है। उनके पापा सैफ अली खान ने उन्हें जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 1.30 करोड़ रुपये है। आठ स्पीड वाली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली इस कार में 6.4 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 470 बीएचपी की पावर और 640 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन

अर्पिता खान

6 of 11
Arpita Khan BMW-1 - फोटो : BM
एक्टर सलमान खान ने अपनी दत्तक बहन अर्पिता खान को 2016 में भांजे अहिल शर्मा के जन्मदिन पर एक शानदार कार BMW 730Ld M-Sport गिफ्ट की थी। मात्र 11,500 किमी चली 2016 मॉडल की इस कार को अर्पिता बेचना चाहती हैं और कुछ दिन पहले कार एक वेबसाइट पर बिक्री के लिए डाली थी। इससे पहले सलमान ने नवंबर 2014 में अर्पिता की शादी पर 4 करोड़ रुपये की रॉल्स रॉयस फैंटम गिफ्ट की थी।
विज्ञापन

रानी मुखर्जी

7 of 11
Rani Mukerji Audi a8 - फोटो : Youtube
आदित्य चोपड़ा ने कुछ वक्त पहले शानदारी ऑडी ए8 W12 कार अपनी पत्नी रानी मुखर्जी को गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 1.19 करोड़ रुपये से शुरू है और इसमें 3.0 लीटर का V6 डीजल इंजन और 4.2 लीटर V8 पेट्रोल इंजन आता है।
 

अमिताभ बच्चन को मिली मिनी कूपर

8 of 11
amitabh bachchan mini cooper - फोटो : Twitter
भारत में मिलने वाली यह सबसे महंगी हैचबैक कार है। अभिषेक बच्चन ने अपने पापा अमिताभ बच्चन को यह कार हाल ही में गिफ्ट दी थी। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर 2882 है।
 

मान्यता दत्त को मिली रॉल्स रॉयस घोस्ट

9 of 11
manyata dutt rolls royce - फोटो : Twitter
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के गैराज में शानदार फैरारी 599 जीटीबी भी है, जो कि भारत में बेहद कम दिखाई देती है। वहीं उन्होंने कुछ समय पहले अपनी पत्नी मान्यता दत्त को रॉल्स रॉयस घोस्ट गिफ्ट की थी।     
 

काजोल को मिली ऑडी क्यू7

10 of 11
Kajol Audi Q7 - फोटो : HT
अजय देवगन ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी काजोल को लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 गिफ्ट की थी। उनके गैराज में पहले से ही एक से एक शानदार कारें मौजूद हैं, जिसमें मर्सडीज बेंज W115 220डी, रेंज रोवर वोग जैसे कारें शामिल हैं।
 
विज्ञापन

मैकअप आर्टिस्ट को दी जीप कंपास

11 of 11
Jacqueline Gifted jeep to make-up artist - फोटो : AmarUjala
अभिनेत्री जैकलीन ने हाल ही में अपने मेकअप आर्टिस्ट को जीप कंपास गिफ्ट में दी थी। यह कार उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शान मुताहिल के जन्मदिन के मौके पर दी थी। जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं थीं।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें