फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Maruti WagonR का ब्रोशर हुआ लीक, 2 इंजन, 6 रंग और 7 वैरियंट्स में होगी लॉन्च

Fri, 04 Jan 2019 07:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
New Maruti Wagan R 2019
नई Maruti WagonR की लॉन्चिंग 23 जनवरी को होनी है। मारुति ने इस कार को डीलरों तक भी पहुंचाना शुरू कर दिया है। WagonR के ऑरिजनल लुक की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। वहीं अब कार का ब्रोशर भी रिलीज हो गया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि नई वैगन आर 2 इंजन, 6 रंगों और 7 वैरियंट्स में लॉन्च होगी। जानें इसके बारे में दिलचस्प बातें...
 
विज्ञापन

एलपीजी और सीएनजी वैरियंट भी होगा

2 of 8
New Maruti WagonR 2019
वैगन आर की ऑरिजनल पिक्चर्स के बाद अब इसका ब्रोशर भी लीक हो गया है। जिसमें इसकी पूरी डिटेल्स का खुलासा हो गया है। इसमें 15 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर का पेट्रोल इंजन वाला दिया गया है। नई वैगन आर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन रहेगा। नई कार सीएनजी ऑप्शन के साथ आएगी, जबकि इसका एलपीजी वैरियंट पहले दिन से ही मिलेगा। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 67 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा।  
 
विज्ञापन

स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

3 of 8
New Maruti Wagon-R 2019 brochure - फोटो : Team-BHP
नई वैगन आर के मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर को Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसमें स्विफ्ट और इग्निस को डिजाइन किया गया है, जिसके चलते WagonR में भी स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें भी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा।

पुरानी वैगन आर से है लंबी और ऊंची

4 of 8
New Maruti WagonR 2019 - फोटो : Team-BHP
नई वैगन आर की लंबाई-चौड़ाई की बात करें, तो यह 3655 एमएम लंबी, 1620 एमएम चौड़ी और 1675 एमएम ऊंची होगी। इसका व्हीलबेस 2435 एमएम का होगा, जबकि टर्निंग रेडियस 4.7 मीटर का होगा। वहीं इसका कर्ब वेट 805 किग्रा से 845 किग्रा तक होगा। अगर पुरानी वैगन आर से तुलना करें, तो नई कार 199 एमएम लंबी, 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम लंबी है। वहीं व्हीलबेस 35 एमएम ज्यादा है, जबकि टर्निंग रेडियस 01 मीटर (100 सेमी) भी बढ़ाया गया है। वहीं टायरसाइज पुराने वाला ही 14 इंच रखा गया है, जबकि टायर प्रोफाइल 155/65 से बढ़ा कर 165/70 किया गया है, ताकि रोड पर पकड़ बनाकर चले।
 
विज्ञापन

टाटा टियागो और नई हुंडई सैंट्रो से हल्की

5 of 8
New Maruti Wagon-R 2019 brochure - फोटो : Team-BHP
वहीं पुरानी वैगन आर के मुकाबले नई वैगन आर के 1.0 लीटर वाले वैरियंट का वजन 65 किग्रा कम है, जबकि 1.2 लीटर वाला वैरियंट 40 से 50 किग्रा वजन में हल्का है। माना जा रहा है कि ऐसा Heartect प्लेटफॉर्म पर डेवलेप करने के चलते हुआ है। वहीं इसकी तुलना टाटा टियागो से करें, तो यह 135 किग्रा और नई सैंट्रो के मुकाबले 100 किग्रा वजन में हल्की है।
 
विज्ञापन

6 रंग और 7 वैरियंट्स मिलेंगे

6 of 8
New Maruti WagonR 2019 - फोटो : Team-BHP
नई वैगन आर व्हाइट, सिल्वर, ग्रे, ओरेंज, ब्राउन और ब्लू रंग में मिलेगी। जबकि इसमें 7 वैरियंट्स LXi 1.0L MT, VXi 1.0L MT, VXi 1.0L AMT, VXi 1.2L MT, VXi 1.2L AMT, ZXi 1.2L MT और ZXi 1.2L AMT दिए गए हैं। नई हुंडई सैंट्रो और टाटा टियागो को टक्कर देने के लिए इसकी कीमत 4.5 लाख रुपए रखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

रिअर में प्लास्टिक का सी-पिलर

7 of 8
New Maruti WagonR 2019
नई वैगन आर न केवल साइज में बड़ी दिख रही है, बल्कि काफी स्पेसियस भी दिखाई दे रही है। बड़े हैडलैंप्स, फॉगलाइट कैसिंग और क्रोम पट्टी के साथ नई ग्रिल से यह काफी अट्रैक्टिव लग रही है। इसमें नया बंपर भी दिया गया और इसके बोनट को भी फ्लैट किया गया है, साथ ही पीछे की तरफ छत से छूता हुआ प्लास्टिक का सी-पिलर भी दिया गया है।
विज्ञापन

मिलेगा ड्राइवर साइड एयरबैग और रिअर पार्किंग सेंसर

8 of 8
New Maruti Wagan R 2019
वहीं इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग और रिअर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। ब्राउन अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है। इसके टॉप वैरियंट में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले से कनेक्ट टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ऑडियो और फोन कंट्रोल्स के साथ मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही, टॉप वैरियंट में 12 वोल्ट का फोन चार्जिंग सॉकेट, इलैक्ट्रिक ओवीआरएम, पॉवर विंडो का फीचर भी मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें