देश में फेस्टिव सीजन की धूम है। नवरात्रि के बाद देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आ जाएगा। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है। त्योहारों के मौके पर किसी काम की शुरुआत को काफी शुभ माना जाता है। अगर किसी को नया वाहन भी खरीदना होता है तो वे फेस्टिव सीजन में नए वाहन की खरीदारी को काफी अहमियत देते हैं। इस वजह से फेस्टिव सीजन में बाजार में बहार आ जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारतीय बाजार में उपबल्ध टॉप 5 हैचबैक कारों के बारे में। हम आपको इन कारों की कीमत के साथ ही इनके स्पेसिफिकेसंश और फीचर्स की डिटेल्स भी देंगे।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की हैचबैक कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) साल 2005 में लॉन्च होने के बाद से भारत की सबसे लोकप्रिय कार रही है। स्विफ्ट में तीन जेनरेशन के बदलाव किए जा चुके हैं। मारुति ने स्विफ्ट के लेटेस्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने मारुति स्विफ्ट के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था। अब मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये हो गई है और जो 8.67 लाख रुपये तक जाती है। यह दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत है।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
इस कार में 1.2-लीटर K12N पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके नए इंजन में पिस्टन कूलिंग जेट, ज्यादा कम्प्रेशन रेसियो और कूल्ड EGR सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक स्विफ्ट कार में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 23.20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं यह कार AGS ट्रांसमिशन के साथ 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वैश्विक स्तर पर Suzuki Swift के रूप में बेची जाने वाली Maruti की इस हैचबैक ने पिछले कुछ वर्षों में कई पुरस्कार जीते हैं।
4 of 11
Maruti Alto 800
Maruti Alto
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री-लेवल हैचबैक कारों में से एक है। ऑल्टो को हाल ही में अपडेट किया गया था और अब यह सभी सेफ्टी फीचर्स और उपकरणों के साथ बीएस-6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है। ऑल्टो न सिर्फ सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है, बल्कि देश में लंबे समय तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है। मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में ऑल्टो की काफी बड़ी हिस्सेदारी है। जब लगभग हर कार निर्माता कंपनी सेमिकंडक्टर चिप के वैश्विक संकट से जूझ रही है और ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है, तब ऑल्टो की जमकर बिक्री हुई है। मारुति ऑल्टो सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मारुति ने ऑल्टो की 12,143 यूनिट्स बेचीं।
विज्ञापन
5 of 11
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Alto 800 कार 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 कार एक लीटर पेट्रोल में 22.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं सीएनजी वेरिएंट में इसका माइलेज 31.59 किमी प्रति किलोग्राम तक मिलता है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 3.15 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.82 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
6 of 11
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। टाटा की यह कार हैचबैक कारों में काफी लोकप्रिय है। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
7 of 11
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो में भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो टियागो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 7.05 लाख रुपये तक जाती है।
8 of 11
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti WagonR
Maruti WagonR (मारुति वैगनआर) अपने लॉन्च के बाद से भारतीय बाजार में हमेशा से ही एक लोकप्रिय हैचबैक कार रही है। WagonR में एक टॉल-बॉय डिजाइन है और यह फीचर्स और इंजन दोनों के मामले में कई ऑप्शन के साथ आती है। कार में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ-साथ बढ़िया परफॉर्मेंस करने वाला बीएस-6 पेट्रोल इंजन मिलता है। मारुति वैगन-आर 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि वैगन-आर का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है।
9 of 11
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स की बात करें तो वैगनआर में एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस कार में भी एंड्रॉयड ऑटो एपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Wagon R की शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये है, जो 6.98 लाख रुपये तक जाती है।
10 of 11
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai
Hyundai Santro
Hyundai India ने कुछ दिनों पहले अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को BS6 ईंधन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस श्रेणी की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं, वहीं इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। Hyundai Santro BS6 में 1086 सीसी का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 के माइलेज में थोड़ी कमी आई है।
सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro बीएस6 कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.77 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.45 लाख रुपये तक जाती है।