फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Bikes: Splendor से लेकर Apache तक... ये हैं अक्तूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 मोटरसाइकिलें

Mon, 22 Nov 2021 05:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले महीने अक्तूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहन कौन से रहे और उनकी कितनी बिक्री हुई। 
विज्ञापन
1 of 11
Bajaj Pulsar, Honda CB Shine - फोटो : For Reference Only
दोपहिया वाहनों की बिक्री पर हर महीने ध्यान जाता है, क्योंकि टू-व्हीलर्स की महीने दर महीने भारी मात्रा में बिक्री होती है। टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री सूची पर नजर डालें तो हीरो और होंडा के वाहन अकसर टॉप-2 पोजिशन पर काबिज रहते हैं। इस पर भी हीरो का दबदबा बना रहता है। अक्तूबर के महीने में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की संचयी थोक बिक्री में 16.78 प्रतिशत की गिरावट आई है। बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो यह पिछले साल अक्तूबर की 13,53,972 यूनिट्स से गिरकर 11,26,760 यूनिट्स पर आ गया। बिक्री में 2,27,212 यूनिट्स का नुकसान बताया गया है। हालांकि यह इस बात का संकेत नहीं है कि आने वाले महीनों के लिए बाजार में क्या है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि 2021 के लिए त्योहारी सीजन की बिक्री कमजोर रही। यहां हम आपको बता रहें है पिछले महीने अक्तूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहन कौन से रहे और उनकी कितनी बिक्री हुई। 
विज्ञापन

2 of 11
Hero Splendor iSmart FI - फोटो : Hero MotoCorp
टॉप 10 दोपहिया वाहन अक्तूबर 2021 
Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) 2,67,821 यूनिट्स की थोक बिक्री के साथ अक्तूबर के महीने में टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री सूची में नंबर एक पर रही। पिछले साल अक्तूबर में 3,15,798 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस साल अक्तूबर में 48,000 यूनिट का नुकसान हुआ और 15.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन

3 of 11
Honda Activa - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Activa
टॉप जगहों में हमेशा मोटरसाइकिलों का दबदबा होता है, लेकिन अक्तूबर 2021 में टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री सूची में Honda Activa (होंडा एक्टिवा) स्कूटर दूसरे नंबर पर आई। पिछले महीने थोक बिक्री 1,96,699 यूनिट्स रही, जो पिछले साल अक्तूबर की 2,39,570 यूनिट्स से 42,871 यूनिट्स घट गई और बिक्री में 17.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कुल बिक्री में दोनों टॉप विक्रेताओं की मिलाकर हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से ज्यादा की रही। 

4 of 11
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) की बिक्री में करीब 30 फीसदी की गिरावट आई है। थोक बिक्री 2,33,061 यूनिट्स से घटकर 1,64,311 यूनिट्स रह गई। बिक्री की मात्रा 68,750 यूनिट्स गिर गई। 
विज्ञापन

5 of 11
Honda CB Shine SP - फोटो : Honda Motorcycle
Honda CB Shine
Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन) की बिक्री में तुलनात्मक रूप से 4.21 प्रतिशत की कम गिरावट रही। थोक बिक्री 1,18,547 यूनिट्स से गिरकर 1,13,554 यूनिट्स पर आ गई। पिछले महीने 5000 यूनिट्स का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन

6 of 11
Bajaj Pulsar NS 125 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar
Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) की बिक्री में करीब 37 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले महीने प्रभावी रूप से थोक बिक्री 86,500 यूनिट्स रही। पिछले साल अक्तूबर में बिक्री 1,38,218 यूनिट थी, जो 51,718 यूनिट्स का नुकसान है। इस बीच कंपनी ने नई पल्सर 250 को लॉन्च कर दिया गया है। जिसकी डिलीवरी अब शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

7 of 11
Bajaj Platina 110 ABS - फोटो : Bajaj
Bajaj Platina
Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) टॉप-10 की सूची में एकमात्र मोटरसाइकिल है जो फायदे में रही है। थोक बिक्री लगभग 38 प्रतिशत बढ़कर अक्तूबर 2021 में 84,109 यूनिट्स हो गई। पिछले साल अक्तूबर की बिक्री लगभग 61 हजार यूनिट्स से 23,142 यूनिट बढ़ गई है। 

8 of 11
TVS Jupiter 125 - फोटो : TVS
TVS Jupiter
TVS Jupiter (टीवीएस जुपिटर) स्कूटर की बिक्री 2.69 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ अक्तूबर 2021 में 72,161 यूनिट्स रही। पिछले साल अक्तूबर की बिक्री 74,159 यूनिट्स से 2000 यूनिट्स कम हो गई। 

9 of 11
TVS XL100 - फोटो : TVS Motor
TVS XL100
TVS लोकप्रिय मोपेड मॉडल XL100 भी बेचती है। यह टीवीएस का सबसे किफायती मॉडल है, और कंपनी के लिए सबसे अधिक बिक्री दर्ज करने वाला भी है। हालांकि पिछले महीने थोक बिक्री 31.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,356 यूनिट्स रही। जो पिछले साल अक्तूबर की 80,268 यूनिट्स की बिक्री से 25,000 यूनिट्स कम है। 

10 of 11
Suzuki Access 125 - फोटो : Suzuki
Suzuki Access
Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस) की बिक्री में 11.42 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले साल अक्तूबर की थोक बिक्री 52,441 यूनिट्स से घटकर इस साल अक्तूबर में 46,450 यूनिट्स रह गई। यानी बिक्री करीब 6,000 यूनिट कम रही। सुजुकी भारत में एक नया स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

11 of 11
2021 TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
TVS Apache
TVS Apache की बिक्री पिछले साल अक्तूबर में 40,943 यूनिट्स से घटकर इस साल अक्तूबर में 39,799 यूनिट्स रह गई। बिक्री में 2.79 फीसदी की गिरावट के साथ 1,144 यूनिट्स का नुकसान हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें