Ola Electric Scooter Export : Ola Electric S1 scooter (ओला इलेक्ट्रिक एस1 स्कूटर) ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी धूम मचा रखी है। लेकिन कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। ओला ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro को भारत में 15 अगस्त को लॉन्च किया है। कंपनी इसी महीने इसकी बिक्री भी शुरू करने वाली है। इसके साथ ही ओला जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्यात भी शुरू करने वाली है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने पुष्टि की है कि अमेरिका में शिपिंग 2022 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।
बता दें कि तमिल नाडु में ओला इलेक्ट्रिक का प्लांट इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दुनिया में सबसे बड़ा कारखाना है। ओला इलेक्ट्रिक फैक्ट्री का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और उत्पादन स्थानीय मांग को पूरा करेगा। इस प्लांट में शुरुआत में हर साल दो मिलियन (20 लाख) यूनिट्स का उत्पादन किया जाएगा। लेकिन जब प्लांट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा तो, यह हर साल 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट्स तैयार करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
2 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
अग्रवाल ने एक ट्विटर यूजर को जवाब में पुष्टि की है कि ओला ई-स्कूटर का निर्यात जल्द होगा। कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली में यह कब उपलब्ध होगा, इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने लिखा, "हां जल्द ही! हम अगले साल की शुरुआत में इसकी शिपिंग अमेरिका करेंगे।"
विज्ञापन
3 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है। हाल के दिनों में, कई राज्य सरकारों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी-अपनी सब्सिडी का एलान किया है। संबंधित राज्यों के सब्सिडी लाभों और केंद्र सरकारों द्वारा पेश की जाने वाली FAME-II योजना को लागू करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें सस्ती होंगी। यह हम आपको बता रहे हैं सब्सिडी के बाद यह ई-स्कूटर किस राज्य में कितना सस्ता मिलेगा।
देशभर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की फुल प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम, राज्यों और FAME-II सब्सिडी के बाद):
राज्य
S1 की कीमत (रुपये)
S1 Pro की कीमत (रुपये)
गुजरात
79,999
1,09,999
दिल्ली
85,099
1,10,149
महाराष्ट्र
94,999
1,24,999
राजस्थान
89,968
1,19,138
अन्य राज्य
99,999
1,29,999
4 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक ने कई बैंकों के साथ साझेदारी की है जो उपभोक्ताओं के लिए ईएमआई ऑप्शन पेश करेंगे। ईवी निर्माता का दावा है कि ईएमआई विकल्प 2,999 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले कुछ हफ्तों से 499 रुपये में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसे 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
5 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
बैटरी और रेंज
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। Ola S1 Pro एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी की रेंज का दावा करता है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है।
विज्ञापन
6 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
टॉप स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। ओला का दावा है कि S1 प्रो सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
रिवर्स मोड भी मिलेगा
ओला ने अपने ई-स्कूटर में रिवर्स मोड भी मिलेगा। इसकी मदद से गाड़ी को पार्किंग में लगाने में आसानी होगी। यदि किसी चढ़ाई वाली जगह पर स्कूटर को रोकना पड़ता है, तब मोटर उसे जगह पर रोककर रखेगी। यानी चालक को स्पीड देने या उसे मेंटेंन करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें क्रूज कंट्रोल मिलेगा, इससे स्कूटर को एक ही स्पीड में चला पाएंगे। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। फ्रंट में मोनोशॉकर्स मिलेंगे।
8 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
डिजिटल डिस्प्ले
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसका डिस्प्ले काफी शार्प और ब्राइट है और दिन की रौशनी में भी आसानी से देखा जा सकता है। यह मूव ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है और वाटर और डस्टप्रूफ है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ चिपसेट मिलता है जो 4G, वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
9 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
वॉयस कमांड पर करेगा काम
ओला के ई-स्कूटर को वॉयस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है। राइडर 'Hi ओला' कहकर स्कूटर को कमांड दे सकता है। आवाज के जरिए कमांड देकर आप इसमें गाना बजा सकेंगे और आवाज को कम या ज्यादा भी कर सकेंगे। म्यूजिक के लिए इसमें बिल्ट-इन स्पीकर मिलता है।
ड्राइविंग के दौरान कर सकेंगे कॉल
इसके फीचर्स में यह भी एक खास बात है कि अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं और उस समय किसी का फोनकॉल आ जाता है, तब आप स्क्रीन पर टैप कर कॉल को अटैंड कर सकते हैं। इसके लिए फोन को जेब से निकालने की जरूरत नहीं होगी। राइडर इस काम को वॉयस कमांड के जरिए भी आसानी से कर सकेगा।