Mahindra Car Discount Offers : फेस्टिव सीजन में वाहन बाजार में डिस्काउंट और ऑफर्स से रौनक बढ़ जाती है। अगर आप फेस्टिव सीजन में महिंद्रा की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सही समय है। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) त्योहारों के मौके पर अपने वाहनों पर शानदार डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। कई वाहन निर्माता कंपनियों ने जहां अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं, वहीं महिंद्रा ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अक्तूबर के महीने में अपने चुनिंदा मॉडलों पर काफी आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। घरेलू वाहन निर्माता अपनी एसयूवी पर 81,500 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और एडिशनल ऑफर जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की यह योजना 31 अक्तूबर तक लागू है। यहां हम आपको बता रहे हैं महिंद्रा के किस मॉडल पर क्या ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बोलेरो पर कंपनी अक्तूबर के महीने में सिर्फ 3,000 रुपये की छूट दे रही है। अक्तूबर महीने के ऑफर के तहत कंपनी इस एसयूवी पर 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 8.72 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 9.70 लाख रुपये तक जाती है। महिंद्रा बोलेरो में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 75 PS का पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा बोलेरो में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, AUX और USB कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-इनेबल म्यूजिक सिस्टम, कीलेस एंट्री, एसी और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने हाल ही बोलेरो को रिप्लेस करने के लिए महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी लॉन्च की है।
विज्ञापन
3 of 7
Mahindra Scorpio
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो को अक्तूबर के महीने में कुल 22,320 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर कोई नगद छूट नहीं दे रही है। कंपनी इस पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट के अलावा 13,320 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे दे रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 12.77 लाख रुपये से 17.62 लाख रुपये तक है। कंपनी न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो को इस साल त्योहारी सीजन में लॉन्च कर सकती है।
4 of 7
Mahindra KUV100 NXT BS6
- फोटो : Mahindra
Mahindra KUV100 NXT
महिंद्रा की एंट्री लेवल एसयूवी केयूवी100 पर कंपनी कुल 41,055 रुपये तक की छूट दे रही है। ऑफर के तहत इस एसयूवी पर 38,055 रुपये की नगद छूट और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की इस एसयूवी पर कोई एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है। KUV100 NXT एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से 7.84 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
महिंद्रा अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को कुल 44,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है। ऑफर के तहत अक्तूबर के महीने में XUV300 एसयूवी पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सयूवी 300 कार को इस महीने खरीदने पर 5,000 रुपये के एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। XUV300 की एक्स-शोरूम कीमत 7.96 लाख रुपये से 13.46 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
6 of 7
Mahindra Alturas G4
- फोटो : Mahindra
Mahindra Alturas G4
महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Alturas G4 पर अक्तूबर के महीने में सबसे ज्यादा 81,500 रुपये तक की छूट दे रही है। Alturas G4 पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये तक का कॉ़रपोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे मिल रहे हैं। महिंद्रा अल्टूरास की एक्स-शोरूम कीमत 28.77 लाख रुपये से 31.77 लाख रुपये तक है।
Mahindra Marazzo
महिंद्रा मराजो एमपीवी को अक्तूबर महीने में 25,200 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर 20,000 रुपये तक की नगद छूट और 5,200 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे दिए जा रहे हैं। मराजो की एक्स-शोरूम कीमत 12.42 लाख रुपये से 14.57 लाख रुपये तक है।
नोट: गाड़ियों पर मिल रही छूट या डिस्काउंट हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ये ऑफर्स डीलर्स की तरफ से दिए जा रहे हैं। लेटेस्ट ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने शहर के नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।