हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पीटीआई
रेल रोको आंदोलन: आज सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ट्रेनें रोकेंगे किसान, मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत 18 अक्तूबर को देशभर में भारत में रेल सेवाओं को बाधित किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
Weather updates: अक्तूबर में बिगड़ी मौसम की चाल, केरल में 26 लोगों की मौत, देहरादून में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
पूरे देश में अक्तूबर महीने में मौसम की चाल बिगड़ गई है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं अचानक बर्फबारी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
प्रदूषण पर वार : दिल्ली में आज से शुरू होगा रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान, सरकार सतर्क
राजधानी में आज से प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू होगा। इसके तहत दिल्ली के 100 चौराहों पर 2500 वालंटियर तैनात होंगे। इसमें से 90 चौराहों पर 10-10 व 10 प्रमुख चौराहों पर 20-20 पर्यावरण मार्शल तैनात होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
Delhi university
मिशन एडमिशन : डीयू में तीसरी कटऑफ के लिए आज से दाखिले शुरू, कोर्स व कॉलेज बदलने के इस बार बेहतर अवसर
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक पाठयक्रमों के लिए जारी तीसरी कटऑफ के तहत आज से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र सुबह आठ बजे से लेकर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रणजीत मर्डर केस: डेरामुखी समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला आज, पंचकूला में धारा-144 लागू
बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सोमवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांचों आरोपियों को सजा सुना सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी ने शहर में धारा-144 लागू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...