सुपर लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Lamborghini ने गुरुवार को अपनी नई स्पोर्ट्स कार Huracan Evo Spyder को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार की एक्स-शो रूम 4.1 करोड़ रुपये रखी है। यह एक कन्वर्टिबल कार है और इसका डिजाइन भी काफी हद तक इवो कूप की तरह ही है।
विज्ञापन
महज 3 सेकंड्स में होती है आँखों से ओझल
2 of 4
Lamborghini Huracan Evo Spyder
- फोटो : Social
Lamborghini Huracan Evo Spyder में 5.2-लीटर V10 इंजन लगा है जो 640hp की पावर और 600Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह कार इतनी फास्ट है कि महज 3.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि, 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 9.3 सेकंड का समय लगता है। कार की टॉप स्पीड यह कार 4WD के साथ आती है । इसकी टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
फीचर्
3 of 4
Lamborghini Huracan Evo Spyder
- फोटो : Social
इस नई लग्जरी कार में कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी ने इसके केबिन को डिजाइन किया है। इसमें 8.4-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस इन्फोटेनमेंट सिस्टम में कई कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं, यह वॉइस कमांड, ऐपल कारप्ले और हार्ड डिस्क को सपोर्ट करता है। नई इवो स्पाइडर में इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फोल्डिंग रूफ सेटअप दिया गया है, जिसके चलते इसके रूफ को खोलने में मात्र 17 सेकंड का समय लगता है।
बात डाइमेंशन की करें तो नई Huracan Evo Spyder की लंबाई 2,620 mm, चौड़ाई 4,520 mm, ऊंचाई 1,180 mm, फ्रंट ट्रैक 1,668 mm, रियर ट्रैक 1,620 mm है। इसके अलावा इसका कुल वजन 1,542 किलो है।