used car
पुरानी कार खरीदने समय कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिये, ताकि किसी भी प्रकार का धोखा और नुकसान आपको न हो सके
-
कार की सर्विस हिस्ट्री कार चेक करें, जिससे आपको कार के बारे में सारी डिटेल मिल जाएंगी।
-
कार खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें, इंश्योरेंस पेपर आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें।
- कार जब देखने जायें तो अपने साथ एक मैकेनिक जरूर लेकर जाएं।
-
कार के सभी पार्ट्स बॉडी, पेंट, इंजन, दरवाजे, डिग्गी, हुड, लाइट, शीशे इत्यादि को बारीकी से जांच करें।
-
कार खरीदते वक्त आरसी में लिखी डेट बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चरिंग डेट से भी मिला लें।
- कार चला कर जरूर देखें, ताकि पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर की सही कंडिशन का पता लगाया जा सके।