फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही बजाज ऑटो ने अपने ग्राहकों को तोहफा दे दिया है। कंपनी ने अपनी चुनिंदा बाइक्स पर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स की पेशकश की है। कंपनी अपनी एंट्री लेवल बाइक CT100 से लेकर प्रीमियम बाइक डोमिनर पर 6000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आप भी बजाज की एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट को जरूर देखें।