गाड़ी चाहे कैसी भी हो, हर कोई यही चाहता है कि फ्यूल की खपत कम हो और ज्यादा माइलेज मिले। वैसे कर निर्माता कंपनियां अब ज्यादा माइलेज देने वाले इंजन पर काम कर रही हैं। फ्यूल सेविंग के लिए मारुति सुजुकी ने स्मार्ट हाईब्रिड इंजन का निर्माण किया था, यह फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। चलिए आपको बताते हैं यह स्मार्ट हाईब्रिड इंजन कैसे काम करता है।
विज्ञापन
स्मार्ट हाईब्रिड इंजन ऐसे करता है काम
2 of 3
Smart hybrid technology
- फोटो : Social
मारुति सुजुकी के स्मार्ट हाईब्रिड इंजन में ISG मोटर (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर) और बैटरी का कॉम्बिनेश सिस्टम लगा हुआ है जोकि पर्यावरण को साफ रखने के साथ-साथ फ्यूल जी भी बचत करता है। ड्राइविंग के दौरान जब रेडलाइट या कहीं पर गाड़ी को रोकनी पर पड़े तो गाड़ी का इंजन भी उसी समय अपने आप बंद आ जाता है लेकिन जैसे ही गाड़ी को रेस देंगे और गाड़ी जब आगे बढ़ेगी तब इंजन ऑटोमैटिक ऑन हो जायेगा, अब इस पूरी प्रक्रिया में जब इंजन ऑन, तब फ्यूल का इस्तेमाल नहीं होगा। क्योंकि बैटरी और ISG मोटर इंजन को ऑन करेंगे। इतना ही नहीं जब भी कार स्टॉप होगी तो AC भी बंद हो जायेगा। जब आकर के कैबिन का टेम्प्रेचर जैसे ही बढ़ेगा तो इंजन अपने आप स्टार्ट हो जायेगा और साथ में AC भी। वही अगर कार 3 मिनट तक बंद रहती है तब इंजन ऑटोमैटिक स्टार्ट हो जाएगा जिससे कार के दूसरे फंग्शन काम करने लगेंगे। और आखिर में ब्रेक पैडल 3-4 बार दबाने से ब्रेक प्रेशर जनरेट होता है जिससे भी इंजन स्टार्ट होता है।
मारुति सुजुकी का स्मार्ट हाईब्रिड इंजन एक बेहतरीन इंजन है, जो इस समय Ciaz, Ertiga, Baleno, S-Cross और XL6 को पावर देता है। माना जा रहा है कि कंपनी धीरे-धीरे इस टेक्नोलॉजी को अपनी अन्य कारों में भी देगी।